26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

केजी की छात्रा से रेप कर रहा था तीसरी कक्षा का छात्र कि अचानक पहुंच गए परिजन, जानिये फिर क्या हुआ

बच्ची को खिलाने के बहाने घर से गया था 11 वर्षीय लड़का, सुनसान जगह पर दिया बलात्कार की वारदात को अंजाम
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

गाज़ियाबाद

•

image

lokesh verma

•

Updated: 11 Nov 2018, 1:03 PM IST

rape

खेल-खेल में तीसरी क्लास के छात्र ने केजी की छात्रा से किया रेप, बच्ची की हालत नाजुक

गाजियाबाद. मुरादनगर थाना क्षेत्र के एक गांव में एक बार फिर शर्मसार कर देने वाला सनसनीखेज मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां कक्षा तीन में पढ़ने वाले 11 वर्षीय छात्र ने 5 साल की मासूम के साथ दुष्कर्म किया है। बच्ची की चीख सुनकर आसपास के लोगों ने लड़के को पकड़ लिया और उसके बाद लहूलुहान हालत में मासूम को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यूपी में दलित युवक की गोली मारकर हत्या, पुलिस प्रशासन में मचा हड़कंप

पुलिस के मुताबिक, गाजियाबाद के मुरादनगर इलाके के एक गांव में रहने वाले एक शख्स की 5 वर्षीय बेटी केजी में पढ़ती है और उसी के पड़ोस में रहने वाला एक 11 वर्षीय लड़का कक्षा तीन में पढ़ता है। बताया जा रहा है कि लड़की को खिलाने के बहाने वह लड़का पास के ही खाली प्लॉट में ले गया। जहां पर उसने मासूम के साथ रेप की वारदात को अंजाम दे डाला, लेकिन जब लड़की जोर-जोर से रोने लगी तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और खौफनाक मंजर देखकर हैरान रह गए। इसके बाद बच्ची को लहूलुहान हालत में चिकित्सक के पास ले जाया गया और आरोपी लड़के को भी पकड़ लिया गया।

ईंंख के खेत में अर्धनग्न मिली बीए की छात्रा ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, परिजनों बोले- 3 युवकों ने किया गैंगरेप, क्षेत्र में तनाव

वारदात की सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस आरोपी लड़के को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही पीड़ित परिवार ने आरोपी लड़के के खिलाफ तहरीर देकर मुकदमा दर्ज करा दिया है। फिलहाल पुलिस मामले के कई पहलुओं पर जांच कर रही है।

मुखबिरी के शक में बदमाश ने युवक को मारी गोली, देखें वीडियो-

बड़ी खबरें

View All

गाज़ियाबाद

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग