27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: इस जिले में महिला प्लेयर दिखा रहीं दमखम, जीतने वाले को मिलेगी इतनी मोटी रकम

कचहरी स्थित सर्विस क्लब में आयोजित हो रही भावना स्वरूप मैमोरियल अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट में शनिवार को हुए क्वालीफाइंग मुकाबलों में महिला खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच खेले।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुजफ्फरनगर

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 11 Nov 2018, 12:54 PM IST

pic

इस जिले में महिला प्लेयर दिखा रहीं दमखम, जीतने वाले को मिलेगी इतनी मोटी रकम

मुजफ्फरनगर। जनपद में कचहरी स्थित सर्विस क्लब में आयोजित हो रही भावना स्वरूप मैमोरियल अन्तर्राष्ट्रीय महिला टेनिस टूर्नामेंट में शनिवार को हुए क्वालीफाइंग मुकाबलों में महिला खिलाडि़यों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मैच खेले। जिसमें खिलाड़ियों ने अगले दौर में स्थान पक्का कर लिया है।

यह भी पढ़ें : यूपी के इस जिले में 44 साल से कब्रिस्तान को लेकर चल रही है लडाई, हर बार सामने आ जाते है दो समुदाय

दरअसल, सर्विस क्लब में 25 हज़ार डॉलर पुरस्कार के लिए आयोजित भावना स्वरूप अंतरराष्ट्रीय महिला टेनिस प्रतियोगिता में शनिवार को हुए क्वालीफाइंग मुकाबले में कोर्ट नंबर एक पर अविका सजवाल ने लीरा राजू को 6-0, 6-2 से हराया। इसी कोर्ट पर श्राव्या शिवानी ने कडे मुकाबले में श्रीविला रश्मिका को 5-7, 2-6 से हराया। इसी कोर्ट नम्बर पर एक पुथ्यूसा रिचा पुडी ने सौम्या विज को 6-1, 6-2 से हराया।

यह भी पढ़ें : तीसरी के छात्र ने खेल-खेल में केजी की छात्रा के साथ किया ऐसा काम, खौफनाक मंजर देख सभी रह गए हैरान

कोर्ट नंबर दो पर दीक्षा मंजू प्रसाद ने प्रीथि उजानी को 6-1 से शिकस्त दी, लेकिन घुटने में चोट लगने के कारण हार स्वीकार की। इसी कोर्ट पर रिशिका सुनकरा ने आयुषी तंवर को 7-5, 6-4 से संघर्षपूर्ण मेच में एक घंटा 35 मिलनट में कडा संघर्ष करते हुए आयुषी तंवर को हराया। कोर्ट नम्बर 3 पवर सोहा सादिक ने शैफाली अरोरा को 6-2, 6-1 से हराया। इसी कोर्ट पर आरती मुन्नयन ने मान्या विश्वनाथ को 6-3, 6-0 से पराजित किया।

मैच के मुख्य रैफरी पुनीत गुप्ता ने बताया कि 11 नवम्बर को उजबेकिस्तान की अलबिना खबीबुलिना का मुकाबला भारतीय खिलाडी अविका सजवाल से होगा। कोर्ट नम्बर एक पर दोपहर बारह बजे यूएसए की एलेक्जेण्ड्रा का मुकाबला भारतीय खिलाड़ी रिषीका सुनकारा से होगा। कोर्ट नम्बर दो पर भारत की जेनिका लुकीखाम का मुकाबला श्रीबिवी रश्मिका से होगा। कोर्ट नम्बर दो पर भारत की निधि चिलयिुमुला का मुकाबला भारत की ही पृथमूषा से होगा।

यह भी पढ़ें : बेटे को जम्मू-तवी एक्सप्रेस में बिठाकर लौट रहे थे बुजुर्ग, यही ट्रेन उनके ऊपर से धड़धड़ाती हुर्इ गुजर गर्इ, फिर यह हुआ

कोर्ट नंबर 3 पर भारत की अस्मिता ऐश्वरामूर्ति का मुकाबला भारतीय खिलाडी सोहा सादिक से होगा। इसी कोर्ट पर भारत की नताशा पलहा का मुकाबला आरती मनियान से हेागा। इसके बाद कोर्ट नम्बर तीन पर ही चाइना की डान-नो-वांग का मुकाबला भारतीय खिलाडी दीक्षा मन्जू प्रसाद से होगा। क्वालीफाइंग मैच की विजेता खिलाडियों को 12 नवम्बर से शुरू होने वाले मुख्य ड्रा में खेलने का मौका मिलेगा। आयोजन समिति सचिव रविंद्र चौधरी ने बताया कि मैच की सभी तैयारियां आईटीएफ मानक के अनुसार की गयी है।

बता दें कि इस प्रतियोगिता में विजेता खिलाडी को 25 हजार डॉलर के पुरुस्कार मिलेंगे। भावना स्वरूप की स्मृति में जनपद में आईटीएफ महिला टेनिस टूर्नामेंट का शुभारंभ 2002 में हुआ था। जिसमें विजेता को पांच हजार डॉलर का इनाम दिया गया था। वर्ष 2003 में पुरस्कार राशि बढ़ा कर दस हजार डॉलर कर दी गई। 2006 और 2008 में यह प्रतियोगिता खेली गई। वर्ष 2011 में इनाम राशि 25 हजार डॉलर की गई थी। इस बार भी विजेता खिलाड़ी को 25 हज़ार डॉलर धनराशि मिलेगी। वर्ष 2013 में आस्ट्रिया की क्लाफनेर मेलानी ने यह खिताब जीता था।

बड़ी खबरें

View All

मुजफ्फरनगर

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग