बिजनोर

Big News: नामांकन के दौरान कांग्रेस के इस बड़े नेता को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

पर्चा दाखिल कराने पहुंचे कांग्रेस नेता को दिल का दौरा नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नामांकन में पहुंचे थे नसीब पठान मेरठ अस्पताल में किया गया भर्ती
less than 1 minute read
• •
Updated: 26 Mar 2019, 4:01 PM IST
bijnor
नामांकन के दौरान कांग्रेस नेता नसीब पठान को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में कराया गया भर्ती

बिजनौर। लोकसभा चुनाव को लेकर सरगर्मी बढ़ती जा रही है। ऐसे में अब पहले चरण के मतदान के लिए नामांकन भरे जा चुके हैं। लेकिन पश्चिमी यूपी के बिजनौैर से नामांकन के दौरान ऐसा हादसा हो गया जिससे अफरा-तफरी मच गई। दरअसल जैसे ही कांग्रेस प्रत्याशी ने पर्चा भरा कांग्रेस के ही नेता और पूर्व एमएलसी को दिल का दौरा पड़ गया। जहां उन्हें मेरठ मेट्रो अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नसीमुद्दीन सिद्दीकी के नामांकन में पहुंचे थे -
दरअसल सोमवार को बिजनौर लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी नसीमुद्दीन सिद्दीकी और नगीना प्रत्याशी ओमवती नामंकन करने पहुंचे। इस दौरान कांग्रेस के भारी संख्या में समर्थक मौजूद रहे, जिसकी वजह से पुलिस ने कुछ समर्थकों को पुलिस चौकी के पास रोक दिया। पर्चा दाखिल करने के लिए उम्मीदवार और प्रस्तावक तो चले गए, बाकी नेता, ठाकुर अवनीश कुमार के आवास पर रुक गए। पूर्व एमएलसी नसीब पठान भी वहां रुके थे।

मेरठ अस्पताल में नसीब पठान भर्ती-

लेकिन वहीं अचानक नसीब पठान को सीने में दर्द उठने लगा। जिसके बाद जल्दबाजी में उन्हें बिजनौर के एक निजी अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उन्हें दिल का दौड़ा आया है और तुरंत उन्हें मेरठ रेफर कर दिया गया। उनकी हालत में अब सुधार है। उनकी हालत में सुधार होने से समर्थकों ने राहत की सांस ली।

Updated on:
26 Mar 2019, 4:01 PM IST
Published on: