1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: देवबंदी आलिम का सीएम योगी को लेकर बड़ा बयान, कहा-आतंकियों को पनाह दे रहे हैं सीएम

सीएम योगी के बयान पर भड़के देवबन्दी आलीम 'बीजेपी ने कमजोर व्यक्ति को बनाया यूपी का सीएम' सीएम आतंकियों को दे रहे पनाह- मुफ्ती अहमद गोड़
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

सहारनपुर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 26 Mar 2019, 2:49 PM IST

deoband

VIDEO: देवबंदी आलिम का सीएम योगी को लेकर बड़ा बयान, कहा-आतंकियों को पनाह दे रहे हैं सीएम

देवबन्द। सहारनपुर की चुनावी सभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 'मसूद अजहर का सहारनुपर में दामाद बैठा हुआ है' बयान पर शुरू हुआ विवाद अभी खत्म नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री के इस बयान पर देवबन्दी आलीम जमकर बरसे और निशाना साधते हुए कहा कि अगर उन्हें इस बात का पता है तो वह उसे गिरफ्तार क्यों नहीं करते, इसका मतलब है कि उनकी आतंकवादीयों से सांठगांठ है और वह आतंकियों को पनाह दे रहे हैं।

दरअसल देवबन्दी आलीम मुफ्ती अहमद गोड़ ने सीएम के बयान पर टोन करते हुए कहा कि चुनावी सभा में जिस तरह के शब्दों का इस्तेमाल किया गया, वह इतने बड़े पद पर बैठे एक शख्स का इस्तेमाल करना उचित नहीं समझता हूं, उस पद की तौहीन है। उन्होंने ऐसे पद की तौहीन की है जो इस प्रदेश का सबसे बड़ा पद है।

ये भी पढ़ें : करोड़ों के मालिक है ये प्रत्याशी, जाने बीजेपी,कांग्रेस और गठबंधन के उम्मीदवार में कौन है सबसे अमीर

मुफ्ती गोड़ ने कहा कि जब उनको यह मालूम है और सहारनपुर के अंदर ही खड़े होकर कह रहे हैं यहां अजहर महमूद का दमाद रहता है। बड़े अफसोस की बात है कि वह कार्रवाई नहीं कर रहे हैं। वह दाऊद की बात तो करते हैं जो पाकिस्तान में बैठा हुआ है और अजहर महमूद का दामाद सहारनपुर में बैठा हुआ है। जब वह कह रहे हैं तो उसकी गिरफ्तारी क्यों नहीं कर रहे हैं इसका मतलब आपकी आतंकवादियों के साथ सांठगांठ है। इसका मतलब तो यह हुआ कि आप आतंकवादियों को पनाह दे रहे हैं। सीएम योगी को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में आप जो चाहे वह कर सकते हैं पूरे प्रदेश के मालिक हैं। प्रदेश का मालिक अगर इस बात को कह रहा है। इतने कमजोर व्यक्ति को भारतीय जनता पार्टी ने इतने बड़े प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया उनके बयान से महसूस होता है।

ये भी पढ़ें : VIDEO: बीजेपी के इस विधायक के बिगड़े बोल, विपक्षी नेताओं पर की विवादित टिप्पणी