बिजनोर

Coronavirus: EID की नमाज को लेकर लिया गया यह फैसला

Highlights . सोमवार को हैं ईद का त्यौहार. ईदगाह के इमाम ने सभी नमाजियों की अपील  
less than 1 minute read
• •
Updated: 24 May 2020, 5:32 PM IST
eid.jpg

बिजनौर। लॉकडाउन 4.0 में सोमवार को ईद त्यौहार के मद्देनजर ईदगाह पर नमाज नही होगी। ईदगाह के इमाम ने सभी नमाजियों से अपील की है कि ईद की नमाज सभी लोग अपने घर में ही पढ़ेंगे। मस्जिद के धर्म गुरुओं द्वारा घरों पर नमाज के दौरान नमाजियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने के लिए भी कहा गया है।

सोमवार को ईद है। मुस्लिम धर्म गुरुओं ने नमाज ईदगाह में अदा न करने की अपील की है। वहीं, प्रशासन द्वारा ईद के त्यौहार को लेकर सभी मस्जिदों में कड़ी नजर रखी जा रही है। ईद के त्यौहार में कोई भी नमाजी ईदगाह या मस्जिदों में नमाज न अदा करें। इसको लेकर मुस्लिम धर्म गुरु माजिद अली शहर काजी व प्रशासन द्वारा लगातार लोगों से घर पर ही नमाज पढ़ने की अपील की जा रही है।

एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने बताया कि ईद के त्यौहार को लेकर कोई भी नमाजी लॉकडाउन के नियम का उल्लघंन नहीं करें। अगर कोई करता है तो उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने कोरोना वायरस को देखते हुए अपील की है कि सभी घर मेें नमाज अदा करें।

Updated on:
24 May 2020, 5:32 PM IST
Published on: