
corona fear
नोएडा। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से दुनिया जुझ रही है। यूपी के गौतमबुद्ध नगर में भी कोरोना पॉजिटिव की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। पिछले 24 घंटे में 17 नए कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आए हैं। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारी करनी शुरू कर दी है। सेक्टर-39 स्थित जिला अस्पताल में 250 बेड की क्षमता वाला नया आधुनिक कोविड अस्पताल तैयार किया जा रहा है। इसमें 120 डॉक्टर व अन्य स्टॉफ को तैनात किया जाएगा।
बता दें कि गौतमबुद्ध नगर में कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या 324 पहुंच गई है। इनमेंं 221 ठीक हुए है, जबकि 97 का इलाज विभिन्न अस्पतालों में किया जा रहा है। साथ ही 5 की मौत हो चुकी है। बढ़ते मरीजों की संख्या को देखते हुए जिले के सरकारी अस्पताल में स्टाफ बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। यह स्टाफ जिले के अन्य 20 अस्पतालों से तैनात किया जाएगा। ऐसे में अनाधिकारिक तौर पर ये अस्पताल बंद किए जा सकते हैं।
हेल्थ डिर्पाटमेंट के सूत्रों के मुताबिक, जिले के अन्य अस्पतालों से करीब 60 डॉक्टर व अन्य स्टाफ तैनात करने की परमिशन मिल गई है। साथ ही 60 से अधिक रिजर्व रहेंगे। दरअसल, सेक्टर 39 स्थित जिला अस्पताल की बिल्डिंग को टाटा ग्रुप कोविड अस्पताल के रूप में डिवलेप कर रहा है। जनपद में 6 सीएचसी, 18 एडिशनल पीएचसी, 2 ब्लॉक पीएचसी, 15 अर्बन पीएचसी एवं अन्य स्वास्थ्य केंद्र हैं। सीएमओ डॉ. दीपक ओहरी ने बताया कि कोरोना को देखते हुए भविष्य में अन्य डॉक्टर व स्टाफ की आवश्यकता होगी। वरिष्ठ अफसरों को अवगत करा दिया गया है। जिले के अन्य सरकारी अस्पताल के डॉक्टरों व स्टाफ को यहां शिफ्ट किया जाएगा।
Updated on:
24 May 2020, 8:38 AM IST
Published on:
24 May 2020, 8:37 AM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.