बिजनोर

बिजनौर में पति ने मारा थप्पड़, इलाज के दौरान पत्नी की मौत

तीन साल पहले दाेनाें की थी लव मैरिजबहस के बाद पति ने मार दिया थप्पड़उपचार के दाैरान पत्नी ने ताेड़ दिया दम
2 min read
• •
Updated: 17 Nov 2020, 3:05 PM IST
screenshot_20201117_143320.jpg
अस्पताल में बैठे परिजन

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

बिजनौर ( bijnor news ) कहासुनी को लेकर पति पत्नी में हुए विवाद में पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ लगते ही पत्नी घर की दहलीज पर गिरकर घायल हाे गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी माैत हाे गई। सूचना पर पहुंचे मृतका के घर वालों ने ससुरालियों के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। पुलिस ( Bijnor Police ) का कहना है कि पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट आने के बाद ही माैत के सही कारणाें का पता चल पाएगा।

घटना थाना चांदपुर क्षेत्र के मुफ़्ती सराय की है। इस कस्बे में रहने वाले अमित नाम के युवक की शादी तीन साल पहले मिथलेश नाम की युवती से हुई थी। दाेनाें ने लव मैरिज की थी। लव मैरिज ( love marriage ) के कुछ समय के बाद ही दोनों में आए दिन कहासुनी होने लगी। इसी कहासुनी के दौरान साेमवार काे अमित ने मिथलेश के गाल पर थप्पड़ मार दिया। थप्पड़ के दौरान मिथिलेश घर की दहलीज पर गिर पड़ी। गिरने से उसके सिर में गहरी चाेट आई जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतका मिथलेश का दाे वर्ष का बेटा भी है। इस घटना के बाद पहुंचे मृतका के घर वालों ने ससुरालियों पर हत्या का आराेप लगाया है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आराेपी पति काे हिरासत में ले लिया है

एसपी सिटी लक्ष्मी निवास मिश्र ने फोन पर बताया कि घर क्लेश को लेकर पति ने पत्नी को थप्पड़ मार दिया था। इलाज के दौरान पत्नी की मौत हो गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। मृतका के घरवालों की तहरीर पर आरोपी पति को पुलिस ने हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Published on: