26 अक्टूबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Weather Alert: अब घने कोहरे के लिए रहिए तैयार, मौसम में होने जा रहा बड़ा बदलाव

Highlights: -लॉकडाउन जैसी हुई मेरठ की आबोहवा -बारिश से सुधरा वायु प्रदूषण -एक्यूआई गिरकर आया 70 पर -आगामी तीन दिन में कोहरा और बारिश की संभावना
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मेरठ

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 17 Nov 2020, 1:11 PM IST

imweather.jpg

mp: rain forecast with cold winds of winter

पत्रिका न्यूज नेटवर्क

मेरठ। दीपावली पर हुई आतिशबाजी के बाद जहां जिले में वायु प्रदूषण रिकार्ड स्तर 500 तक पहुंच गया था। वहीं गोवर्धन के दिन हुई बारिश ने वायु प्रदूषण को धो डाला। जिसके चलते मेरठ की आवोहवा उस स्तर पर पहुंच गई है। जिस स्तर पर लॉकडाउन के दौरान थी। इस समय जिले का एक्यूआई 70 पर है। वहीं तापमान में भी एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। मेरठ में इस समय अधिकतम तापमान 23 डिग्री से घटकर 22 पर पहुंच गया है। वहीं न्यूनतम तापमान में भी कमी आई है। न्यूनतम तापमान भी इस समय 10 डिग्री पर पहुंच चुका है। हवा की रफ्तार इस समय 8 किमी प्रति घंटा है।

यह भी पढ़ें: यमुना एक्सप्रेस-वे के किनारे बसेगा एक और औद्योगिक शहर, इन जिलों के लोगों की होगी 'बल्ले-बल्ले'

दरअसल, दिवाली के बाद रविवार देर रात तक हुई बारिश ने मौसम बदल दिया। हवा में नमी बढ़ी तो मंगलवार को धूप के बावजूद ठंड का असर साफ दिखाई दिया। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक, फिलहाल आसमान साफ है और चटख धूप खिलेगी लेकिन तीन दिन बाद कोहरा पड़ने के आसार है। मौसम विभाग ने अरब सागर की ओर से आगे बढ़ रहे बादलों के चलते करीब हफ्ते भर में एक बार फिर बारिश की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें: RTI से बड़ा खुलासा: नहीं रुक रहा भारतीय गैंडों का शिकार, 2 वर्षों में मार दिए गए इतने Rhinoceros

डा. एन सुभाष के मुताबिक शनिवार को दिन भर चले पटाखों से उत्सर्जित गैसें वायुमंडल में फैली रहीं। जो बादलों के संपर्क में आईं और निम्न वायुदाब क्षेत्र बनते ही शहर में बारिश हुई। करीब सात एमएम तक हुई बारिश ने मौसम स्वच्छ बना दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि अगर हवाओं की दिशा पश्चिम-उत्तर-पश्चिम बनी रहेगी तो तीन से चार दिन बाद फिर बारिश हो सकती है। बारिश के बाद आसमान साफ होने से तापमान में भी हल्की बढ़त दर्ज हुई। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री कम 23 डिग्री और तीन डिग्री गिरावट के साथ न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। हवा में नमी का स्तर 90 प्रतिशत से ज्यादा दर्ज हुआ है।

बड़ी खबरें

View All

मेरठ

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग