बिजनोर

सीएम योगी ने बसपा सुप्रीमो मायावती पर बोला बड़ा हमला, कहा- इस बार भी अंडा लेकर आएंगी

बिजनौर लोक सभा सीट के भाजपा प्रत्याशी कुंवर भारतेंद्र सिंह के समर्थन में मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की जनसभा बोले- सपा सरकार में दंगाइयों का बंगले पर बुलाकर सम्मान करते थे सीएम कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। देश की जनता से कोई मतलब नहीं
2 min read
• •
Updated: 8 Apr 2019, 2:18 PM IST
meerut
Yogi LIVE: सीएम योगी ने कहा- मोदी की वजह से अप्रवासी भारतीयों का बढ़ा सम्मान, पहले थी ये स्थिति

बिजनौर .मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को बिजनौर स्थित वर्धमान कॉलोनी के मैदान में चुनावी सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि सपा सरकार में जिस तरह दंगे होते थे आैर सीएम दंगाइयों को अपने बंगले में बुलाकर सम्मान देने का काम करते थे। हमारी सरकार में एेसा नहीं है। अपराधियों के लिए हमारी सरकार ने दो ही रास्ते छोड़े हैं या तो जेल जाआे या राम नाम सत्य हाेगा। इस मौके पर सीएम योगी ने दावा किया कि इस वर्ष 60 प्रतिशत गन्ने का भुगतान हो चुका है। वहीं उन्होंने बसपा सुप्रीमो मायावती पर भी जमकर हमला किया। उन्होंने कहा कि पिछली बार की तरह ही बसपा इस बार भी अंडा ले कर आएगी।

बता दें कि बिजनौर में भाजपा सांसद व प्रत्याशी भारतेंद्र सिंह के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों से मोदी के नाम पर वोट देने की अपील की। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल आपकी सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाले हैं। इस मौके पर उन्होंने राहुल गांधी पर भी जमकर हमला बोला।

- विकास और सुरक्षा सहित सभी मुद्दों को लेकर बीजेपी अबकी बार सबसे बड़ी पार्टी बनेगी।
- सीमांत किसान को 6 हजार रुपया वार्षिक देने की शुरुवात के तहत किसानों को सम्मान दिया है।
- आयुष्मान योजना के तहत परिवार को 5 लाख का बीमा दिया गया। ये काम किसी अन्य सरकार ने नहीं किया।
- कांग्रेस, सपा आैर बसपा ने सभी को बांटने का काम किया है। विकास और सुरक्षा इनका एजेंडा नहीं था।
- जो माहौल मोदी जी ने बनाया है। इसलिए उनका चुना जाना देश के लिए जरूरी है।
- अमेठी सीट पर जब राहुल गांधी को खतरा लगा तो वो वायनाड पहुंच गए, लेकिन वहां पर भारत का तिरंगा नहीं था। वहां पर किसका झंडा था आपको पता है।
- पाकिस्तान आज घबराया हुआ है। पाकिस्तान यही बात हो रही है कि मोदी हमे खत्म कर देगा।
- कांग्रेस का हाथ देशद्रोहियों के साथ है। कांग्रेस को देश की जनता से कोई मतलब नहीं है।
- बीजेपी ने गरीब, किसान, नौजवान, दलित, अगड़े-पिछड़े सब के लिए काम किया।
- जिन्होंने 55 साल राज किया, विकास उनके एजेंडे में नहीं रहा।
- सपा, बसपा आैर कांग्रेस ने भष्टाचारकरण, जातिवादीकरण किया।

Updated on:
8 Apr 2019, 2:18 PM IST
Published on: