बिजनोर

बिजनौर: कमरे में प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए पकड़ा गया पटवारी-देखें वीडियो

प्राप्त जानकारी में पता चला है कि पटवारी बिजनौर के नजीबाबाद तहसील में कार्यरत है और बागपत जिले का रहने वाला है।
2 min read
• •
Updated: 27 Jan 2018, 6:04 PM IST
Police caught girl and boy

बिजनौर। थाना कोतवाली शहर के रम्मू चौराहे के पास से एक मकान में नशे की हालत में रंग रेलियां मना रहे एक पटवारी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस ने पटवारी और लड़की को शहर के काजीपाड़ा मोहल्ले में एक युवक के घर से गिरफ्तार किया है। मोहल्ले वालों ने पुलिस को पटवारी के रंग रेलियां मनाने की सूचना फोन पर दी थी। उधर मौके पर पहुंची पुलिस जब इन दोनों को पकड़ कर थाने ले जाने लगी तो वहां तमाशा देखने वालों का हुजूम लग गया।

दरअसल जिले की नजीबाबाद तहसील में पटवारी के पद पर तैनात एक युवक को पुलिस ने अपनी प्रेमिका के साथ रंगरेलियां मनाते हुए एक कमरे से पकड़ लिया। उधर मौके पर पहुची पुलिस को पटवारी ने नशे में रौब ग़ालिब करते हुए अपने को पटवारी बताया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक बदतमीजी करने पर पुलिस ने पटवारी को मौके पर ही दो तीन तमाचे भी लगाए। उधर पता चला है कि पटवारी अपनी प्रेमिका के साथ आए दिन अपने दोस्त के कमरे पर रंगरेलियां मनाने आया करता था। इससे नाराज मोहल्ले वालों ने शनिवार को इसकी शिकायत संबंधित थाना क्षेत्र की पुलिस से कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को पकड़ा।

प्राप्त जानकारी में पता चला है कि पटवारी बिजनौर के नजीबाबाद तहसील में कार्यरत है और बागपत जिले का रहने वाला है। उधर प्रेमिका मेरठ की रहने वाली बताई जा रही है। वह नोएडा में किसी प्राइवेट संस्था में काम करती है। पुलिस दोनों को संदिग्ध अवस्था में पकड़कर थाना कोतवाली शहर ले गई है। उधर थाना प्रभारी धामा सिंह ने बताया कि पुलिस को इन दोनों की सूचना मिली थी। दोनों को थाने लाया गया है। अभी इनसे पूछताछ जारी है। इनके घर वालों को बुलाया गया है। बातचीत के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।

Published on: