बिजनौर. जनपद के अफजलगढ़ थाना क्षेत्र में चल रही प्रदर्शनी में जनरेटर संचालक का शव पास ही लगे बिजली के खंभे पर लटका मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। उधर शव मिलने के बाद लोग इस हादसे की जगह हत्या मान रहे हैं। उधर सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। उधर मौके पर पहुंचे लोगों ने अंदेशा जताया कि हत्या कर शव को तार के सहारे जनरेटर के पास लगे खंभे पर लटकाया गया है।