6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा: इस जनपद में बैठेंगे 95 हजार से ज्यादा परीक्षार्थी

खुद इस परीक्षा के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जनवरी को शाम छह बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

मुरादाबाद

•

image

Rahul Chauhan

•

Updated: 27 Jan 2018, 4:49 PM IST

UP board exam

मुरादाबाद: जनपद में यूपी बोर्ड परीक्षाओं की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र बोर्ड से प्राप्त हो गए हैं। इस साल बोर्ड परीक्षाओं में जनपद से दसवीं व बारहवीं के 95854 परीक्षार्थी सम्मिलित हो रहे हैं। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय से स्कूलों को परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्रों का वितरण शुरू हो गया है। बोर्ड परीक्षाओं के लिए 29 जनवरी से उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण शुरू हो जाएगा।

यह भी पढ़ें
Special report: UP के इस जिले में मजाक बन गई किसानों की कर्ज माफी योजना

छह फरवरी से शुरू होने वाली हैं परीक्षाएं
जिसके लिए दोनों पालियों के कंट्रोल रूम बनाए जाएंगे, जिस पर परीक्षा केद्रों से जुड़ी समस्याएं आएंगी उनका निस्तारण होगा। जेडी कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। जो केंद्र संवेदनशील होंगे वहां केंद्र व्यवस्थापक बदलने तक की योजना है। जिला विद्यालय निरीक्षक प्रदीप कुमार द्वेदी ने बताया उप्र परीक्षा नियमावली का पालन करने को भी सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश भी दिए गए हैं। नकल विहीन परीक्षा कराने को प्रदेश सरकार ने इस बार सख्त है। खुद इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 30 जनवरी को शाम छह बजे वीडियो कांफ्रेंसिंग करेंगे।

जनपद में कुल परीक्षार्थी 95854

दसवीं में कुल छात्रों का विवरण

रेग्युलर छात्र 27156

रेग्युलर छात्राएं 22527

प्राइवेट छात्र 571

प्राइवेट छात्राएं 258

बारहवीं में कुल परीक्षार्थी

रेग्युलर छात्र 23146

रेग्युलर छात्राएं 20101

प्राइवेट छात्र 1456

प्राइवेट छात्राएं 656

यही नहीं नक़ल विहीन परीक्षा संपन्न कराने के लिए चारों तहसीलों के 126 परीक्षा केन्द्रों पर 16 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए गए हैं। जो परीक्षा के दौरान अपने-अपने केन्द्रों का निरीक्षण करेंगे।

तहसील परीक्षा केन्द्रों की संख्या

ठाकुरद्वारा 30

बिलारी 19

कांठ 14

मुरादाबाद 63

यही नहीं जितने भी बोर्ड परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं उनमें सभी कमरों में सीसीटीवी कैमरे लगाये गए हैं। जिनकी निगरानी कंट्रोल रूम से की जा सकेगी। ऐसा पहली बार होगा जब एशिया की सबसे बड़ी परीक्षा सीसीटीवी की निगरानी में होगी। डीआईओएस के मुताबिक किसी भी सूरत में नकल की इजाजत नहीं दी जा सकती। परीक्षा पूरी तरह पारदर्शी है। परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र भी पहुंच गए हैं। हर तहसील के राजकीय इंटर कॉलेज में उत्तर पुस्तिकाएं रखवा दी गयीं हैं। जहां से परीक्षा केंद्र प्रभारी अपने स्कूल में छात्र संख्या के हिसाब से कॉपियां ले सकते हैं।