22 अप्रैल 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मंगलवार को करें ये उपाय, हनुमान जी करेंगे भाग्योदय

जब भी कोई भक्त संकट में होता है तो वह हनुमान जी का जाप जरूर करता है इससे उसके भीतर एक अद्भुत शक्ति का संचार भी होता है और उसके संकट भी दूर हो जाते हैं।

less than 1 minute read
Google source verification

आगरा

image

raghuveer singh

Jul 19, 2016

जब भी कोई भक्त संकट में होता है तो वह हनुमान जी का जाप जरूर करता है इससे उसके भीतर एक अद्भुत शक्ति का संचार भी होता है और उसके संकट भी दूर हो जाते हैं।

चूंकि मंगलवार को हनुमान का दिन माना जाता है इसलिए इस दिन हनुमान जी की पूजा-अर्चना की जाती है। अगर पूजा-अर्चना से हनुमान जी प्रसन्न हो जाते हैं भक्त की किस्मत चमक उठती है। हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए ये उपाय किए जा सकते हैं

अगर कोई व्यक्ति प्रतिदिन हनुमान चालीसा व बजरंग बाण का पाठ करता है तो उसकी समस्त पेरशानियां दूर हो जाती हैं। वो न सिर्फ सुखी रहता है, बल्कि भाग्योदय होने के साथ ही उसे धन की भी प्राप्ति होती है।

मन की शांति के लिए श्रीरामचरितमानस के चौथे अध्याय सुंदरकांड का पठन करना चाहिए। सुंदरकांड के प्रत्येक दोहा व चौपाई गहन अध्यात्म है। इसके पठन व श्रवण से अद्भुत ऊर्जा का संचार होता है।

सुंदरकांड पाठ करने से हनुमाजी प्रसन्न होते हैं। मंगलवार को मंदिर जाकर हनुमान जी सिंदूर व चमेली का तेल अर्पित करने के बाद अपनी जो भी मनोकामना है उसे कहें। इससे उनकी मनोकामना पूर्ण होती है।

साधक हनुमान जी को प्रसन्न करने के लिए हनुमान मंदिर में उनकी प्रतिमा पर चोला चढ़वाएं। मान्यता है कि जो भी भक्त श्रीराम के नाम को लगातार उच्चारण करता है तो हनुमान जी उसकी पुकार जरूर सुनाता है। इसलिए मंगलवार को श्रीराम के उच्चारण का जाप किया जा सकता है।