सहारनपुर। प्रदेश की योगी सरकार की कर्ज माफी योजना सहारनपुर के किसानों के लिए भी किसी मजाक से कम नहीं रही। जिले में कुल 51000 किसानों को ऋण मोचन योजना से लाभान्वित किया गया। इनमें से 18 किसान ऐसे हैं, जिनका मात्र एक रुपये का ही ऋण माफ किया गया है, जबकि 197 किसान ऐसे हैं, जिन्हें 1 से 2 रुपये तक की ही ब्याज माफी मिली है। चौका देने वाली बात यह है कि इनमें से महज 50% किसानों को ही 100000 रुपये की कर्जमाफी मिली है। इस वजह से जिले में ऋण मोचन योजना की शिकायतों का अंबार लगा हुआ है। अभी भी 10,000 से अधिक किसान सहारनपुर में बैंकों के चक्कर लगा रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि ऋण मोचन योजना के तहत उन्हें कुछ राहत मिलेगी।