बिजनोर

बसपा इस कद्दावर प्रत्याशी ने मायावती आैर मुलायम सिंह के खिलाफ ही बोला बड़ा हमला, देखें वायरल वीडियो

गठबंधन प्रत्याशी आैर पूर्व विधायक रुचि वीरा ने मायावती आैर मुलायम सिंह यादव के वजूद पर उठाए सवाल
2 min read
• •
Updated: 7 Apr 2019, 3:12 PM IST
BSP Candidate Ruchi Veera
बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा ने मायावती आैर मुलायम सिंह पर ही बोला बड़ा हमला, देखें वायरल वीडियो

बिजनौर. पूर्व विधायक आैर आंवला सीट से बसपा की लोकसभा प्रत्याशी रुचि वीरा का एक विवादित वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो एक जनसभा का है, जिसमें रुचि वीरा बसपा सुप्रीमो मायावती आैर मुलायम सिंह यादव को ही खरी-खोटी सुनाती दिखार्इ दे रही हैं। वे कह रही हैं कि मायावती कुछ नहीं हैं, मुलायम सिंह कुछ नहीं हैं। बता दें कि वायरल हो रहा यह वीडियो रुचि वीरा का बिजनौर से टिकट कटने के बाद का बताया जा रहा है। इसी से गुस्सार्इ रुचि वीरा सीधे पार्टी सुप्रीमो पर ही हमला बोलती नजर आ रही हैं।

यहां बता दें कि पूर्व विधायक रुचि वीरा को बिजनौर जिले के कद्दावर नेताआें में गिना जाता है। इसी वजह से रुचि वीरा ने बिजनौर लोकसभा सीट से टिकट की मांग की थी, लेकिन पार्टी हार्इकमान ने उन्हें बिजनौर से लड़ाने के बजाय बरेली की आंवला लोकसभा का टिकट थमा दिया। इसके पीछे बिजनौर में कुछ लोगों के विरोध को इसका कारण बताया गया था। फिलहाल रुचि वीरा आंवला सीट से किस्मत आजमा रही हैं, लेकिन इसी बीच उनका एक विवादित वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस वायरल वीडियो में बसपा प्रत्याशी रुचि वीरा एक जनसभा के दौरान जनता के सामने बसपा सुप्रीमो मायावती आैर मुलायम सिंह यादव को खूब खरी-खरी सुना रही हैं। वे जनता को संबोधित करते हुए कह रही हैं कि मायावती कुछ नहीं हैं, मुलायम सिंह यादव भी कुछ नहीं हैं। वहीं इस वीडियो में वह सपा-बसपा गठबंधन पर भी जमकर निशाना साध रही हैं। लोक सभा चुनाव में वायरल हो रहा वीडियो बिजनौर से रुचि वीरा का टिकट कटने के बाद का बताया जा रहा है।

Updated on:
7 Apr 2019, 3:12 PM IST
Published on: