30 अक्टूबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

VIDEO: आजम ने फिर दिया एेसा बयान कि गुस्से से लाल जय प्रदा बोलीं- हां मैं हूं नाचने वाली तो आप भी…

रामपुर लोकसभा सीट पर आजम खान आैर जया प्रदा के बीच शुरू हुर्इ जुबानी जंग
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

रामपुर

•

image

lokesh verma

•

Updated: 7 Apr 2019, 12:46 PM IST

azam khan and jaya prada

Hema malini jaya prada azam khan

रामपुर. 2019 के लोकसभा चुनाव में रामपुर सीट पर सपा नेता आजम खान और उनकी कट्टर राजनीति विरोधी जया प्रदा के बीव जुबानी जंग तेज हो गई है। जया प्रदा ने मंच से सपा नेता आजम खान को ललकारते हुए हमला बोला तो सपा नेता आजम खान ने भी र्इंट का जवाब पत्थर से दिया है। बहरहाल, दोनों आैर से जुबानी जंग तेज हो गर्इ है अब देखने वाली बात ये होगी कि जनता किसकी बातों पर विश्वास करती है।

यह भी पढ़ें- भाजपा काे लगा सबसे बड़ा झटका, 'आप' ने किया सपा-बसपा गठबंधन के समर्थन का एेलान

ज्याप्रदा ने आजम खान को मंच से ललकारते हुए शनिवार को कहा कि मैं पूछना चाहती हूं कि 2004 में मुझे यहां कौन लाया था। मुझे लाने वाले आजम खान साहब थे। क्या उन्होंने पहले मेरी कला नहीं देखी थी। उन्हें नहीं पता कि मैं सिनेमा में काम करने वाली हूं। क्या उन्हें यह भी नहीं पता कि मैं मुंबई में रहने वाली हूं। क्या उन्होंने मुझे फिल्मों में नहीं देखा। मैं कहती हूं देखा है...। क्या आपको नहीं पता कि मैं नाचने वाली हूं, लेकिन आपने भी कोर्इ कसर नहीं छोड़ी है। जब पहले दिन आजम खान ने मेरा परिचय रामपुर को दिया, उस दिया क्या हुआ था। मैं उसी दिन से उन्हें भाई-भाई कह रही हूं, लेकिन आपने तो जो बहन की राखी का रिश्ता भी नहीं निभाया। वह भाई होकर एक बहन को नाचने वाली कह रहा है। भाई होकर मुझे कितने अपशब्द कहे हैं। यह मुझे पता है फिर भी मैंने आपके विरोध के बावजूद साल 2009 में आपके बीच आकर अपना काम किया। मैं यही पूछना चाहती हूं कि मेरा गुनाह क्या है। मुझे पता है कि मैंने कोई बुरा काम नहीं किया है, लेकिन मैंने आपके विकास के लिए कितने जुल्म सहे हैं, यह मुझे मालूम है।

यह भी पढ़ें- अखिलेश, मायावती व अजित सिंह की रैली से पहले यहां लगे गठबंधन प्रत्याशियों की 'नो एंट्री' के बोर्ड

आजम की जुबान से भी निकले शब्दों के तीर

वहीं शनिवार देर रात जनसभा को संबोधित करते हुए आजम खान ने बिना नाम लिए भाजपा प्रत्याशी जया प्रदा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रत्याशी की असलियत आैर उसके अंदर छिपे हुए इंसान को पहचानने और समझने में दुनियावालों और खासतौर से रामपुर के लोगों को 17 बरस लगे, लेकिन मुझे 17 दिन लगे। मैं 17 दिनों में ही यह जान गया था कि फिर एक बार धोखा हो गया है। आजम खान यहीं नही रुके उन्होंने आगे कहा कि न्यूज चैनल्स के कार्यक्रम मत देखो। सीरियल मत देखो, दीनी बातें सुनो। फिल्में देखो, हो सकता है तो नाच देखो। बहुत अच्छे-अच्छे नाचने वाले हैं।

यह भी पढ़ें- गठबंधन को बड़ा झटका, सपा आैर बसपा के दर्जनभर नेताआें ने थामा भाजपा का दामन