बिजनोर

रेलवे ट्रैक पर लटक रहा था कुछ ऐसा, देखकर कॉ-पायलेट ने 3 घंटे तक रोके रखी ट्रेन, देखें वीडियो

रेलवे लाइन पर चोरों द्वारा इलैक्ट्रिक लाइन का तार काटकर ले जाने के बाद दिल्ली से कोटद्वार जा रही मंसूरी एक्सप्रेस को 3 घंटे तक ट्रैक पर खड़े रहना पड़ा।
2 min read
• •
Updated: 27 Dec 2018, 5:19 PM IST
Feature image

बिजनौर। जनपद में रेलवे लाइन पर चोरों द्वारा इलैक्ट्रिक लाइन का तार काटकर ले जाने के बाद दिल्ली से कोटद्वार जा रही मंसूरी एक्सप्रेस को 3 घंटे तक ट्रैक पर खड़े रहना पड़ा। वहीं समय रहते रेलवे चालक ने सजगता ना दिखाई होती तो बड़ा हादसा भी हो सकता था। कारण, तार चोरी के दौरान तार रेलवे ट्रैक के बीच में लटक गया था। जिसे कई घंटे की मेहनत के बाद रेलवे लाइन के साइड में कर ट्रेन को निकालकर रवाना किया गया। जबकि विभाग तार चोरी की घटना से इनकार करते हुए सिर्फ तार टूटने की वजह से ट्रेन लेट होने की बात कह रहे हैं।

बता दें कि बिजनौर के नजीबाबाद से लेकर गजरौला ट्रेक तक रेलवे लाइन को इलेक्ट्रिक लाइन बनाने के लिए उस पर इलेक्ट्रिक लाइन बिछाने का काम चल रहा है। बीती रात बिजनौर हल्दौर के बीच में फाटक नंबर 54 और 55 के बीच चोरों ने इलेक्ट्रिक लाइन के तार को चोरी के इरादे से काट लिया। इस दौरान कटा हुआ तार रेलवे ट्रैक पर लटक गया।

इसी दौरान दिल्ली से आने वाली मसूरी एक्सप्रेस भी आ गई। लेकिन चालक ने कटे हुए तार को लटके हुए देखकर ट्रेन को काफी दूर पहले ही रोक दिया। जिससे एक बड़ा हादसा होने से टल गया। लटके तार की वजह से करीब 3 घंटा ट्रेन को हलदौर रेलवे स्टेशन पर ही रोकना पड़ा। तार कटने की सूचना के बाद रेलवे पुलिस फोर्स और रेलवे विभाग में हड़कंप मच गया। तुरंत रेलवे की टीमे मौके पर पहुंची और लटके में बाहर को मशीनों के द्वारा साइड में किया गया। उसके बाद मसूरी एक्सप्रेस को नजीबाबाद के लिए रवाना किया गया।

Published on: