Bijnor News: यूपी के बिजनौर में गन्ने के खेत में तेंदुए के दो नवजात शावक मिलने से हड़कंप मच गया। दोनों को वन विभाग की टीम के हवाले कर दिया गया है।
Bijnor News: बिजनौर के चांदपुर गांव हैजरपुर में गन्ने के खेत में तेंदुए के दो शावक मिले। जानकारी मिलने पर ग्रामीण मौके पर इकट्ठा हो गए। वन विभाग को सूचना दी गई। वन विभाग की टीम ने आकर इलाके में पिंजरा लगा दिया। ग्रामीणों का कहना है कि करीब एक महीने पहले तेंदुए ने बाइक सवार दो युवकों पर हमला किया था। अब खेत में शावकों के मिलने से लोगों में दहशत का माहौल है।
ग्रामीणों कहना है कि शावकों के आसपास मां-बाप हो सकते हैं, जो बच्चों और पशुओं के लिए खतरा हैं। ग्रामीणों ने वन विभाग से तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है। वन क्षेत्राधिकारी दुष्यंत सिंह ने बताया कि अभी दोनों शावक नवजात हैं। उनकी आंख भी नहीं खुली है। तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगा दिया है।