बिजनोर

अयोध्या फैसले से पहले यूपी पुलिस ने इन्हें सौंपी जिम्मेदारी, सभी से की गई यह अपील- देखें वीडियो

  Highlights एसपी ने जिले के 22 थानों में तैनात पुलिसकर्मियों को दिए ये निर्देश 2200 युवाओं को बनाया गया पुलिस मित्र पुलिस मित्रों को बुलाकर एसपी ने की यह अपील

2 min read
Nov 06, 2019
Feature image

बिजनौर। अयोध्या फैसले को लेकर एसपी ने बुधवार को नेहरू स्टेडियम में पहुंचकर पुलिस मित्रों से संवाद किया। इसके साथ ही उनसे क्षेत्रों में होने वाली घटनाओं पर नजर रखने की अपील की। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस मित्रों की खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के दौरान सैंकड़ों की संख्या में पुलिस मित्र नेहरू स्टेडियम पहुंचे। पुलिस ने इस कार्यक्रम के तहत पुलिस मित्रों का हौसला अफजाई भी किया। साथ ही कहा कि यह पुलिस मित्र आगामी अयोध्या फैसला आने के बाद शांति बनाये रखने में पुलिस का सहयोग करेंगे।

एसपी संजीव त्यागी ने पुलिस मित्रों से संवाद करते हुए बताया कि अयोध्या फैसले को लेकर सभी पुलिस मित्रों को अपने-अपने क्षेत्रों में निगाह रखने की अपील की है। उनसे आसपास में किसी भी तरह की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए पुलिस मित्रों को बुलाकर संवाद किया। आने वाले अयोध्या फैसलों को लेकर किसी भी तरह का क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा कोई अप्रिय घटना ना हो, इसके लिए पुलिस मित्रों को अवेयर और जागरूक किया गया।

2200 युवा बनाये गये पुलिस मित्र

पुलिस ने जिलों के 22 थानों में कुल 2200 पुलिस मित्रों को बनाया। पुलिस द्वारा अयोध्या फैसले को लेकर अवेयर किया जा रहा है। साथ ही सभी पुलिस के सरकारी कार्यक्रमों में पुलिस मित्रों को बुलाकर आगे उन्हें सम्मान देने का भी काम किया जाएगा। जो भी पुलिस मित्र अपने क्षेत्र में अच्छा काम करेगा उसे पुलिस विभाग द्वारा प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति पत्र और सम्मान देने का काम किया जाएगा। इस संवाद कार्यक्रम के दौरान पुलिस मित्रों की वॉलीबॉल खेल प्रतियोगिता और कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया।

Published on:
06 Nov 2019 03:15 pm