बिजनोर

सोशल मीडिया पर आया ऐसा वीडियो, पुलिस ने तुरंत लगा दी दौड़, देखें वीडियो

Highlights: -मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया -इस घटना में कुछ लोगो मामूली रूप से घायल हो गए हैं -पुलिस ने इस घटना में करीब आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में लेकर पूछताछ की है

less than 1 minute read
Oct 04, 2019
social_media_2.jpg

बिजनौर। मामूली विवाद को लेकर दो गुटों में मारपीट और जमकर लाठी डंडे चले। इस मारपीट को लेकर मोहल्ले में आधे घंटे तक अफरा तफरी का माहौल बना रहा। किसी ग्रामीण ने इस मारपीट का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया। इस घटना में कुछ लोगो मामूली रूप से घायल हो गए हैं। पुलिस ने इस घटना में करीब आधा दर्जन लोगों को लिया हिरासत में लेकर पूछताछ की है।

नहटौर के मोहल्ला छिपीग्राम में मामूली बात को लेकर दो गुट आपस में भिड़ गए। मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। पहले तो इन गुटों में जमकर मारपीट हुई। मारपीट में महिलाओं ने भी बराबर का हिस्सा लिया और काफी देर तक महिलाओं में आपस में मारपीट होती रही।

इसके बाद पुरुष भी इस लड़ाई में कूद गए और काफी देर तक पुरुषों में भी दोनों तरफ से हाथ से लाठी-डंडे जमकर चले।इस दौरान काफी देर तक अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घुटनों से आधा दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।पुलिस अब इस घटना में वैधानिक कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है।

Published on:
04 Oct 2019 06:43 pm