बिजनोर

पत्नी ने दूसरे पति के साथ मिलकर पहले पति को सरेआम इस तरह उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

खबर के मुख्य बिंदु- चांदपुर थाना क्षेत्र के इमली चौराहे पर युवक की हत्या के मामले का खुलासा पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर जेल भेजा दूसरा पति फरार, पुलिस तलाश में जुटी
2 min read
• •
Updated: 27 Jul 2019, 6:39 PM IST
bijnor
पत्नी ने दूसरे पति के साथ मिलकर पहले पति को सरेआम इस तरह उतारा मौत के घाट, देखें वीडियो

बिजनौर. चांदपुर थाना क्षेत्र के इमली चौराहे पर एक युवक की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है। बता दें कि बाइक सवार युवक गोली मारकर फरार हो गया था। गोलीकांड में गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई थी। पुलिस ने इस हत्याकांड की जांच करते हुए मृतक की पत्नी को गिरफ्तार किया है। जबकि हत्या का दूसरा अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है, जो कि महिला का दूसरा पति बताया जा रहा है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।

एसपी बिजनौर संजीव त्यागी ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए बताया कि रेशमा नाम की महिला की शादी माजिद नाम के युवक से हुई थी। महिला का आरोप है कि माजिद अक्सर उसके साथ मारपीट करता था। रोज-रोज की मारपीट से तंग आकर रेशमा ने असलम नाम के दूसरे युवक के साथ शादी कर ली थी, लेकिन पहला पति माजिद आए दिन उसे परेशान कर रहा था। इसके बाद महिला ने अपने दूसरे पति असलम के साथ माजिद की हत्या की योजना बनाई। योजना के अनुसार, असलम बाइक पर सवार होकर पहुंचा और सरेआम इमली चौराहे पर माजिद को गोली मारते हुए फरार हो गया। आनन-फानन में माजिद को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उपचार के दौरान माजिद ने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद माजिद की पहली पत्नी से सख्ती से पूछताछ की तो उसने हत्या का राज उगल दिया। पुलिस ने इस घटना में हत्या की आरोपी महिला को तो गिरफ्तार कर लिया है, लेकिन उसका दूसरा पति असलम अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। पुलिस जल्द ही असलम को गिरफ्तार करने की बात कह रही है। फिलहाल पुलिस ने आरोपी महिला को जेल भेज दिया है।

UP News से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Uttar Pradesh Facebook पर Like करें, Follow करें Twitter पर ..

Published on: