2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई मासूम से दरिंदगी के बाद निर्मम हत्या

गांव के युवक ने बच्ची को अगवा कर किया दुष्कर्म रेप के बाद युवक ने मासूम की कर दी हत्या पुलिस ने आरोपी युवक को किया गिरफ्तार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बुलंदशहर

•

image

Ashutosh Pathak

•

Updated: 27 Jul 2019, 3:26 PM IST

Bulandshahr

जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई मासूम से दरिंदगी के बाद निर्मम हत्या

बुलंदशहर। जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपने परिजनों के साथ आई एक नन्हीं मासूम बच्ची के साथ गांव के ही 25 वर्षीय युवक ने दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया। इतना ही नहीं इंसान के रूप में हैवान दरिंदे ने रेप के बाद बच्ची की निर्मम हत्या कर दी। इस घटना के बाद गांव में माहौल तनावपूर्ण है, हालाकि किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए पुलिस वहां कैंप कर रही है।

घटना बुलंदशहर जिले के पहासू थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव में एक मासूम अपने परिजनों के संग रिश्तेदारी में जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आई थी। इसी दौरान घर में भीड़भाड़ का माहौल था। इस बीच बच्ची रहस्यमयी परिस्थितियों में गायब हो गई। घर में काफी ढूंढने के बाद जब बच्ची नहीं मिली तो घरवालों ने जंगल की ओर खोजबीन शुरू की। जहां मासूम बालिका मृत अवस्था में पाई गई। बच्ची को मृत अवस्था में देख परिजनों में चीख पुकार मच गई।

ये भी पढ़ें: रमा देवी का आजम खान पर करारा हमला कहा-बोलने की अक्ल नहीं है तो इस बार सीख जाएंगे

मौके पर पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद जांच में पुलिस को गांव के ही एक युवक पर संदेह हुआ तो उससे पूछताछ की गई। बताया जा रहा है कि आरोपी उसी 25 साल का गांव का ही रहने वाला है और उसी ने इस 4 साल की मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना के बाद निर्मम हत्या कर दी। पुलिस की कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी ने अपना गुनाह कबूल कर लिया और पूरी घटना के बारे में भी बताया कि वहीं अपनी बच्ची को खोने के बाद मां-बाप का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़ें: VIDEO: मां-बाप ने पुलिस को बताई ऐसी बात कि कब्र से निकाला गया महिला का शव

वहीं इस बारे में एसएसपी एन कोलांची ने जानकारी देते हुए बताया कि जन्मदिन मनाने के बाद जब सभी सो गए तो पड़ोस का रहने वाला आरोपी युवक नशे की हालत में घर में घुस गया और सो रही बच्ची को उठा कर जंगल की ओर ले गया। जहां उसने उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिले इसके लिए कानून अपना काम करेगा। फिलहाल बच्ची का पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है इस घटना के बाद क्षेत्र में तनाव बना हुआ है। जिसके मद्देनजर मौके पर पुलिस तैनात है। फिलहाल गांव में तनावपूर्ण शांति बनी हुई है।