बीकानेर

Bikaner Rape Case: 13 साल की बच्ची से बलात्कार, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट

Rajasthan Crime: बीकानेर जिले के एक थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार करने का मामला सामने आया है।पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर एक महिला व युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
2 min read
Apr 08, 2026
Rajasthan-Police
प्रतीकात्मक तस्वीर: पत्रिका

Minor Girl Rape Case: बीकानेर जिले के एक थाना क्षेत्र में 13 साल की नाबालिग बच्ची के साथ बलात्कार का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने एक महिला और एक युवक के खिलाफ मामला दर्ज किया है । पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। घटना 10 दिन पहले की बताई जा रही है । पुलिस के अनुसार आरोपी महिला बच्ची को बहाने से अपने घर ले गई, जहां युवक ने उसके साथ बलात्कार किया ।

मां की रिपोर्ट पर मामला दर्ज

उप निरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि पीड़िता की मां की रिपोर्ट पर पालाराम और बसंती देवी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है । परिवादिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि घटना के समय उसका पति रोज की तरह काम पर गया हुआ था और घर पर मौजूद नहीं था ।

उसी दौरान वह भी घर के किसी जरूरी काम से थोड़ी देर के लिए बाहर चली गई थी । इसी बीच आरोपी महिला बसंती देवी उसकी 13 वर्षीय बेटी को किसी काम का बहाना बनाकर अपने घर ले गई । मां का आरोप है कि वहां पहले से मौजूद पालाराम ने बच्ची के साथ जबरदस्ती करते हुए बलात्कार किया । बाद में बच्ची ने घर आकर परिजनों को पूरी घटना के बारे में रोते-रोते बताया। उसके बाद मां अपनी बेटी के साथ थाने पहुंची और मामला दर्ज करवाया ।

पोक्सो एक्ट में मामला दर्ज

पुलिस के अनुसार नाबालिग के साथ हुई इस घटना को गंभीर मानते हुए आरोपियों के खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। उप निरीक्षक धर्मवीर ने बताया कि पीड़िता की मां की रिपोर्ट के आधार पर पालाराम और बसंती देवी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू की गई है `।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं । पीड़िता का मेडिकल परीक्षण भी कराया जाएगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी । पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी कर कानून के अनुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी ।

Updated on:
08 Apr 2026 01:56 pm
Published on:
08 Apr 2026 01:56 pm