बीकानेर

ढाबे के छप्पर में आग लगने से मची अफरा तफरी, देखिये वीडियो

कस्बे में कालू रोड पर शिव भवन जाट धर्मार्थ संस्थान के सामने एक ढाबा के छप्पर में आग लगने से जल गया।
2 min read
• •
Updated: 2 May 2018, 8:11 AM IST
fire
आग

लूणकरनसर. कस्बे में कालू रोड पर शिव भवन जाट धर्मार्थ संस्थान के सामने मंगलवार शाम एक ढाबा के छप्पर में आग लगने से जल गया। आग से परचून समेत अन्य सामान जलने से नुकसान हो गया। कालू रोड पर मंगलवार शाम करीब साढ़े पांच बजे लूणकरनसर निवासी गुलाबनाथ के ढाबा के छप्पर में अचानक आग लग गई।

घास-फूस से बनाए छप्पर में अचानक भभकी आग से पास की वैल्डिंग दुकानदार का छप्पर भी जल गया। आग से ढाबे में रखे परचून, चारपाई, बर्तन समेत पान आदि के गुटखे व अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। आग के धुएं व लपटों को देखकर आस-पास के बड़ी तादाद में लोग एकत्र हो गए तथा पानी डालकर आग पर काबू पाया गया।

आग की सूचना मिलने के बाद नायब तहसीलदार सोहनलाल झोरड़, भू-निरीक्षक किसनलाल शर्मा, पटवारी बलवंत सारण, भगवानाराम गाट समेत पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए। प्रशासन ने जायजा लेकर नुकसान की जानकारी ली। गनीमत रही कि अचानक लगी आग में बड़ा हादसा टल गया। खाना बनाने के ढाबे में सिलेण्डर भी रखा। मौके पर लोगों की सूझबुझ से पानी डालकर आग को ढाबे के अन्दर जाने से रोककर सिलेण्डर को सुरक्षित करने से हादसा टल गया।

गाड़ी से गिरने से युवक की मौत
छत्तरगढ़. रावलामंडी-बीकानेर वाया डंडी सड़क के नजदीक जियावाली गांव से किशनपुरा जाते वक्त मंगलवार सुबह दूध गाड़ी पर काम करने वाले मजदूर की गिरने पर सिर में चोट लगने से मौत हो गई। छतरगढ़ एसएचओ विकास विश्नोई ने बताया कि मृतक सुशील कुमार (२४)पुत्र महावीर प्रसाद जाट गाड़ी चालक मांगीलाल चक 13 डीकेडी की दूध की गाड़ी पर हैल्पर के रूप में काम करता था।

मंगलवार सुबह जियावाली से दूध लेकर किशनपुरा गांव जा रहे था। तब अचानक रास्ते में गाड़ी से गिर गया। उसे घायलावस्था में रावला के हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों को सूचना मिलते ही रावला पहुंचकर जिसका मेडिकल बोर्ड से पोस्टमार्टम करवाया गया। पोस्टमार्टम बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। परिजनों ने गाड़ी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।

Published on: