2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

व्यक्ति का अपहरण कर लाठियों से इतना मारा की हो गयी उसकी मौत

बीकानेर में भुट्टों का बास निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गयी।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 2 May 2018, 7:49 AM IST

Kidnapping case

व्यक्ति का अपहरण

बीकानेर. बीकानेर में भुट्टों का बास निवासी एक व्यक्ति का अपहरण कर उसके साथ मारपीट की गयी। उसे घायल अवस्था में ट्रोमा सेंटर लाया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। नयाशहर थाने के एएसआई पृथ्वीसिंह ने बताया कि मृतक भुट्टों का बास निवासी सैफ अली है। इसका अपहरण किसने किया पता नहीं चला है। शव पीबीएम के मुर्दाघर में रखवाया है।

फर्जी लाइसेंस हथियार मामले में आरोपित एक दिन के रिमांड पर

बीकानेर. नगालैण्ड से फर्जी दस्तावेज के आधार पर हथियारों के लाइसेंस बनवाने के मामले में गिरफ्तार आरोपितों को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें रिमांड पर भेजा गया। सीआई बहादुरसिंह ने बताया कि मनोज बिश्नोई, हसन अली, रियाज मुसलमान, मुश्ताक अली को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें एक दिन के लिए रिमांड पर भेजा गया है। आरोपितों से रिमांड के दौरान लाइसेंस किसने और कैसे बनवाए संबंधी पूछताछ की जाएगी।

यह था मामला
गत अक्टूबर-२०१७ में उदयपुर पुलिस ने नगालैंड से हथियार बनाने वाले गिरोह का भांडाफोड़ कर मुख्य सरगना सहित तीन जनों को गिरफ्तार कर किया। गिरफ्तार मुख्य सरगना के मुताबिक उसने प्रदेश में ५०० से अधिक फर्जी लाइसेंस बनवाए हैं।

सर्वाधिक फर्जी लाइसेंस बीकानेर, जयपुर , सीकर के बनवाए थे। उदयपुर में कार्रवाई होने के अगले ही दिन बीकानेर के नयाशहर थाने में पांच जनों के खिलाफ मामला दर्ज करवा दिया गया। बीकानेर पुलिस ने ८४ लोगों को सूचिबद्ध किया है, जिन्होंने नागालैण्ड से हथियारों के लाइसेंस बनवाए थे।

सामूहिक दुष्कर्म का आरोपित रिमांड पर
सूडसर. सेरूणा थानान्तर्गत के दुलचासर गांव में विवाहिता से सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार एक आरोपित को पुलिस ने मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। श्रीडूंगरगढ़ वृताधिकारी जगदीश प्रसाद बोहरा ने बताया कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपी प्रेमकुमार जाट को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया। न्यायालय में पुलिस ने मामले की पड़ताल व इस वारदात में शामिल अन्य लोगों का पता लगाने के लिए एक दिन का रिमांड मांगा। आरोपी को बुधवार को न्यायालय में पेश किया जाएगा।