बीकानेर

IPL के इस मैच पर लगा रहे थे सट्टा,पुलिस ने दबिश दे कर किया चार को गिरफ्तार

क्रिकेट सट्टा करते चार जनों को पकड़ा
less than 1 minute read
• •
Updated: 15 May 2018, 7:43 AM IST
Betting on IPL match

बीकानेर . कोटगेट पुलिस ने सोमवार देररात को एक मकान में दबिश देकर क्रिकेट सट्टा कर रहे चार व्यक्तियों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मोबाइल, लैपटॉप सहित अन्य सामान जब्त किया है। सीआई अरविंद भारद्वाज ने बताया कि गोगागेट मालियों का मोहल्ला सुनील पुत्र नारायणराम कच्छावा के मकान पर क्रिकेट बुक चलने की सूचना मिली। इस पर एएसआई रामफूल, हवलदार लक्ष्मणराम, सिपाही राकेश, शिवराज, मामराज व महिला सिपाही शारदा को साथ लेकर मकान पर दबिश दी गई।


मकान के एक कमरे में पाबू चौक गंगाशहर निवासी मेघराज डागा पुत्र आशकरण जैन, पाबू चौक निवासी जेठमल पुत्र आशकरण जैन, जयकिशन पुत्र भंवरलाल सोनी व मुकेश पुत्र मूलचंद नाई IPL के तहत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु एवं किंग्स इलेवन पंजाब पर चल रहे मैच पर क्रिकेट सट्टा कर रहे थे। पुलिस ने इनके पास से १४ मोबाइल, एक एलईडी, एक लैपटॉप, सेटअप बॉक्स, छह मोबाइल चार्जर सहित एक रजिस्टर मिला है, जिसमें लाखों रुपए का हिसाब-किताब है।

Published on: