बीकानेर

Rajasthan Election 2023 : चुनाव आयोग की कवायद, इन अधिकारियों को चुनावी जिम्मेदारी से रखेंगे दूर

Rajasthan Election 2023 : जिले में कई अधिकारी सालों से जमे बैठे हैं। दो-तीन साल के अंतराल पर सीट बदल जाती है लेकिन जिला नहीं बदलता। इनमें आरएएस स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं।
1 minute read
• •
Updated: 5 Oct 2023, 2:08 PM IST
photo_6120536114759579036_y.jpg

बीकानेर/पत्रिका. Rajasthan Election 2023 : जिले में कई अधिकारी सालों से जमे बैठे हैं। दो-तीन साल के अंतराल पर सीट बदल जाती है लेकिन जिला नहीं बदलता। इनमें आरएएस स्तर के अधिकारी भी शामिल हैं। कुछ अधिकारी अपने विभाग के प्रमुख हैं और कई साल से जमे बैठे हैं। चुनाव आयोग की गाइडलाइन के अनुसार ऐसे अधिकारियों का या तो जिले से अन्यंत्र स्थानांतरण किया जा चुका है। जिनका स्थानांतरण नहीं हुआ है, उन्हें चुनाव कार्य में प्रमुख जिम्मेदारियों से दूर रखा जाएगा।

जिला कलक्टर भगवती प्रसाद कलाल ने बताया कि चुनाव में किसी तरह का पक्षपात किसी भी स्तर पर नहीं हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। जो अधिकारी तीन साल से अधिक समय से जिले में कार्यरत हैं, उसे चुनाव संबंधी कोई भी अहम जिम्मेदारी से दूर रखा जाएगा। साथ ही जिसका गृह क्षेत्र है, उसे उस क्षेत्र में चुनाव संबंधी जिम्मेदारी नहीं सौंपी जाएगी। कलक्टर ने बताया कि कार्मिकों को निर्वाचन की गाइडलाइन के अधीन अपने कार्य सम्पादित करने हैं। इससे इतर कोई गतिविधियों में लिप्त होगा तो उसकी शिकायत सुनने के लिए भी व्यवस्था रहेगी।

खाजूवाला-छत्तरगढ़ में व्यवस्था बीकानेर के अधीन
खाजूवाला तहसील और छत्तरगढ़ उपखण्ड क्षेत्र भले ही अनूपगढ़ जिले में शामिल हो, लेकिन इस क्षेत्र में चुनाव संबंधी कार्य जिला निर्वाचन अधिकारी बीकानेर के अधीन ही रहेंगे। जिला कलक्टर ने बताया कि बीकानेर जिला निर्वाचन अधिकारी ही चुनाव संबंधी कार्य सम्पादित कराएंगे। संवेदनशील मतदान केन्द्र और सुरक्षा व्यवस्था आदि के लिए आवश्यकता अनुसार जाब्ता आदि जरूर अनूपगढ़ पुलिस अधीक्षक से लिया जाएगा। खाजूवाला विधानसभा क्षेत्र का चुनाव संबंधी सम्पूर्ण कार्य बीकानेर से ही सम्पादित होगा।

Published on: