नड्डा बुधवार को जयपुर के बिड़ला सभागार में भाजपा के 'आपणो राजस्थान, सुझाव आपका संकल्प हमारा' अभियान की शुरुआत करने पहुंचे थे। उन्होंने कहा, राजस्थान को बदनाम करने का काम सीएम गहलोत कर रहे हैं। उन्होंने प्रियंका गांधी का नाम लिए बिना कहा कि वे महिला उत्पीड़न के नाम पर कई प्रदेशों में जाती हैं, लेकिन राजस्थान में रणथंभौर आकर निकल जाती हैं। इससे पहले वे मोती डूंगरी गणेश मंदिर दर्शन करने गए। कार्यक्रम में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी, नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़, पूर्व सीएम वसुंधरा राजे, उपनेता प्रतिपक्ष सतीश पूनिया समेत कई नेता शामिल हुए।