बीकानेर

बिजली बिल के बकायादारों के लिए बड़ी खबर, भुगतान में मिलेगी राहत

https://www.patrika.com/rajasthan-news/

less than 1 minute read
Oct 26, 2018

बीकानेर. बिजली के बकाया बिल जमा कराने के लिए विद्युत निगम ने एकमुश्त जमा योजना शुरू की है, जो 31 दिसंबर तक प्रभावी रहेगी। इसमें घरेलू, कृषि व लघु औद्योगिक इकाइयों के बिजली बिल के बकायादार एकमुश्त बिल जमा कराकर ब्याज में छूट पा सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन कटे है, वे भी बकाया जमा कराकर ब्याज में छूट ले सकते हैं। यह भी हो सकते है शामिल योजना में वो उपभोक्ता भी शामिल है, जिन पर सतर्कता की कार्रवाई हो चुकी है। इसमें 31 मार्च 2018 तक जिनकी वीसीआर भरी जा चुकी है, वे भी एकमुश्त राशि जमा करवा सकते हैं। संभाग में 651 करोड़ बकाया बीकानेर संभाग में बिजली उपभोक्ताओं में 651 करोड़ 49 लाख रुपए बकाया है। इसमें 128 करोड़ 85 लाख रुपए कनेक्शन कटे हुए बकायादारों के है, वहीं नियमित उपभोक्ताओं पर 522 करोड़ 64 लाख रुपए बाकी है। इसकी वसूली में विद्युत निगम के पसीने छूट रहे हैं। अब इस छूट योजना से बकाया वसूली की उम्मीद है। शहर में भी प्रभावी शहरी क्षेत्र के घरेलू, कृषि श्रेणी के उपभोक्ताओं को भी एकमुश्त ब्याजमाफी योजना का लाभ मिलेगा। शहर में बिजली आपूर्ति व्यवस्था निजी कंपनी के पास है, लेकिन उपभोक्ताओं को एकमुश्त बकाया राशि जमा करानी होगी। कंपनी के डी. चटर्जी के अनुसार शहरी उपभोक्ताओं पर 25 करोड़ के बिजली बिल बाकी है।

ये भी पढ़ें

यहां संयुक्त निदेशक भी नहीं कर पाए इलाज, ओपीडी में मरीजों की भीड़
Published on:
26 Oct 2018 01:07 pm
Also Read
View All