बीकानेर

बीकानेर: बारातियों से भरी मिनी बस की ट्रक से ज़ोरदार भिड़ंत- 5 की मौत, घटनास्थल पर देर रात मची चीख-पुकार

सवारियों से भरी एक मिनी बस और ट्रक के बीच शनिवार देर रात ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई।
2 min read
• •
Updated: 22 Apr 2018, 8:17 AM IST
bikaner accident

बीकानेर।

बीकानेर के श्रीडूंगरगढ़ में सवारियों से भरी एक मिनी बस और ट्रक के बीच शनिवार देर रात ज़बरदस्त भिड़ंत हो गई। इस दर्दनाक हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि 12 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए ट्रोमा सेंटर में भर्ती करवाया गया।

जानकारी के मुताबिक़ ये दर्दनाक सड़क हादसा श्रीडूंगरगढ़ के बिग्गा गांव के पास रात करीब ढाई बजे हुआ। बताया जा रहा है कि जब ये हादसा हुआ घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

इधर, हादसे की सूचना मिलने पर आस-पास के इलाके से ग्रामीण पहुंचे, जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जैसे-तैसे लोगों को क्षतिग्रस्त वाहनों में से निकालकर अस्पताल पहुँचाया गया।

पुलिस के मुताबिक़ हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि 12 घायलों को उपचार के लिए ट्रामा सेंटर भर्ती करवाया गया है। जिनमें भी कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक़ मिनी बस बारातियों से भरी हुई थी।

... इधर एक और हादसा
बीकानेर के जसरासर रोड पर कातर से तीन किमी दूर पिकअप व टैक्सी की आमने सामने टक्कर में 6 से ज्यादा लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कातर की ओर से पिकअप गाड़ी इसबगोल से भरी हुई नोखा की तरफ जा रही थी। घटना शनिवार रात लगभग 8 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

घटना कातर से तीन किमी दूर राइको की ढाणियों के पास सामने से आ रही टेम्पो से भिड़त हो गई। इनको बचाने के प्रयास में पिकअप के पीछे ग्रिट से भरा डम्फर का संतुलन बिगड़ने से रोड पर पलट गया।

घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर आसपास के ढाणियों से ग्रामीण पहुंच गए व घायलो को एम्बुलेंस व निजी वाहनों से जसरासर सीएचसी व सांडवा सीएचसी लेकर गए।

Published on: