6 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीकानेर
बस-ट्रक में भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक घायल, सभी को उपचार के लिए पीबीएम के ट्रोमा में कराया भर्ती, देखें वीडियो
Play video

बस-ट्रक में भिड़ंत, एक दर्जन से अधिक घायल, सभी को उपचार के लिए पीबीएम के ट्रोमा में कराया भर्ती, देखें वीडियो

ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही बस ट्रक से भिड़ गई।
Google source verification

ऐलनाबाद से रामदेवरा जा रही यात्रियों की बस बाप के पास आगे चल रहे ट्रक से भिड़ गई, जिससे बस में सवार 17 यात्रियों को चोटें आई। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को ऐलनाबद से रामदेवरा बस जा रही थी। फलौदी तहसील के बाप गांव के पास सड़क पर आगे चल रहे ट्रक ने अचानक से ब्रेक लगा दिए, जिससे पीछे चल रही बस ट्रक से भिड़ गई।

 

टक्कर से बस में सवार 17 यात्रियों को चोटें आई। 13 घायल बीकानेर के पीबीएम अस्पताल पहुंचे। 13 घायलों में से तीन की चोटें गंभीर होने पर उन्हें भर्ती कर लिया गया जबकि शेष का उपचार कर छुट्टी दे दी गई। पीबीएम चौकी के अनुसार राकेश (25), पवन व कार्तिक उपचाराधीन है। इस संबंध में संबंधित थाना को सूचना दे दी गई है।

बड़ी खबरें

View All

बीकानेर

राजस्थान न्यूज़