Bikaner Airport : बीकानेर सिविल एयरपोर्ट से संचालित फ्लाइट का 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक का नया समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। देखें नया शेड्यूल।
Bikaner Airport : बीकानेर सिविल एयरपोर्ट से संचालित फ्लाइट का नया समर शेड्यूल जारी कर दिया गया है। इसमें बीकानेर से फ्लाइट का 29 मार्च से 24 अक्टूबर तक का शेड्यूल जारी किया गया है। नए शेड्यूल में जयपुर-बीकानेर के बीच सप्ताह में एक दिन शुक्रवार को फ्लाइट मिलेगी। हालांकि एयरलाइंस ने सप्ताह में तीन दिन का स्लॉट लिया हुआ है। परन्तु अभी केवल एक दिन शुक्रवार को ही फ्लाइट शुरू करेगी। जबकि दिल्ली-बीकानेर फ्लाइट का समय बदला गया है।
एयरपोर्ट सलाहकार समिति के सदस्य पंकज अग्रवाल ने बताया एलाइंस एयर की ओर से यह फ्लाइट संचालित की जाएगी। यह करीब दो महीने से सेवा बंद थी। केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल के निरंतर प्रयास कर इसे फिर से शुरू कराया है। इससे बीकानेर और जयपुर के यात्रियों को सुविधा मिलेगी।
जयपुर से प्रस्थान : दोपहर 3.20 बजे
बीकानेर आगमन : दोपहर 4.30 बजे
बीकानेर से प्रस्थान : शाम 4.55 बजे
जयपुर आगमन : 6.05 बजे
यह उड़ान लगभग 1 घंटा 10 मिनट की होगी।
बीकानेर से दिल्ली के लिए अभी इंडिगो की दैनिक फ्लाइट संचालित की जा रही है। इसका एटीआर-78 विमान सुबह 8.25 बजे दिल्ली से प्रस्थान करता है और 9.50 बजे बीकानेर आगमन होता है। बीकानेर से सुबह 10.10 बजे प्रस्थान कर सुबह 11.30 बजे दिल्ली पहुंचता है।
दिल्ली से प्रस्थान: सुबह 8.25 बजे
बीकानेर आगमन: सुबह 9.50 बजे
बीकानेर से प्रस्थान: सुबह 10.10 बजे
दिल्ली आगमन: सुबह 11.30 बजे
समर शेड्यूल में दिल्ली-बीकानेर फ़्लाइट का समय भी बदला गया है। अब इंडिगो की यह फ्लाइट दिल्ली से 10 बजे प्रस्थान कर बीकानेर 11.25 बजे आगमन होगा। बीकानेर से 11.45 रवाना होकर 1.05 बजे दिल्ली पहुंचेगी। यह 29 मार्च से लागू होगा। 24 अक्टूबर तक प्रभावी रहेगा।
नए शेड्यूल से बीकानेर के यात्रियों को दिल्ली और जयपुर के लिए बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी, खासकर जयपुर रूट पर सेवा की बहाली से क्षेत्रीय यात्रा आसान होगी।
बीकानेर (नाल) हवाई अड्डे पर नागरिक उड़ानों के लिए टर्मिनल का उद्घाटन 29 जून 2014 को किया गया था। इसके बाद, एयर इंडिया ने दिल्ली के लिए नियमित उड़ानें 26 सितंबर 2017 से शुरू की थी। अब यहां इंडिगो एयरलाइंस भी नियमित उड़ान सेवा प्रदान कर रही है।