बीकानेर

Bikaner: शादियों में डिजिटल तड़का, QR कोड से मेहमान बने ‘स्मार्ट गेस्ट’, स्कैन करते ही खुलेगा पूरा मेन्यू

Digital twist in Bikaner marriages: बीकानेर शहर में तकनीक अब दफ्तरों और मोबाइल तक सीमित नहीं रही, बल्कि शादियों के पंडाल तक पहुंच चुकी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल नवाचार के इस दौर में अब शादियों में भी QR कोड स्कैन करते ही मेहमानों को पूरे मेन्यू की जानकारी मिल रही है। जहां कभी शादी […]

2 min read
शादी में डिजिटल मेन्यू, टेबल पर रखे QR कोड स्कैनर पत्रिका फोटो

Digital twist in Bikaner marriages: बीकानेर शहर में तकनीक अब दफ्तरों और मोबाइल तक सीमित नहीं रही, बल्कि शादियों के पंडाल तक पहुंच चुकी है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल नवाचार के इस दौर में अब शादियों में भी QR कोड स्कैन करते ही मेहमानों को पूरे मेन्यू की जानकारी मिल रही है।

जहां कभी शादी में 5-6 व्यंजन होते थे, वहीं अब 10 से 20 फीसदी तक व्यंजनों की संख्या बढ़ चुकी है। नतीजा, कई आइटम मेहमानों तक पहुंच ही नहीं पाते। इसी समस्या का समाधान बनकर सामने आया है डिजिटल मेन्यू सिस्टम।

ये भी पढ़ें

एफएमटीटीसी में शुरू होगा कस्टम हायरिंग सेंटर, बाजार से कम किराया

स्कैन कीजिए, स्क्रीन पर दिखेगा पूरा जायका

अब शादी समारोह में लगे क्यूआर कोड को मोबाइल से स्कैन करते ही स्क्रीन पर सभी व्यंजनों की पूरी सूची दिखाई देती है। इससे मेहमान यह तय कर सकते हैं कि क्या चखना है और क्या छोड़ना है। इसका फायदा सिर्फ मेहमानों को ही नहीं, बल्कि आयोजकों और वेटर स्टाफ को भी मिल रहा है। वेटर को बार-बार यह बताने की जरूरत नहीं रहती कि क्या-क्या बना है। वहीं आयोजक यह सुनिश्चित कर पा रहे हैं कि हर व्यंजन मेहमानों तक पहुंचे।

इवेंट के हिसाब से बदलता है मेन्यू डेटा

इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े लोगों के अनुसार, इस सिस्टम के लिए विशेष वेबसाइट तैयार की गई है, जिसमें शादी या कार्यक्रम के अनुसार डेटा बदला जा सकता है। अलग-अलग कैटेगरी बनाई गई हैं, ताकि उसी हिसाब से खाने के आइटम जोड़े जा सकें। आने वाले समय में जन्मदिन, कॉर्पोरेट इवेंट और अन्य समारोहों में भी क्यूआर कोड आधारित मेन्यू आम हो जाएगा।

अब अगला कदम…टेबल पर टैबलेट

इवेंट मैनेजमेंट से जुड़े गौरव मूंधड़ा बताते हैं कि यह बदलाव की सिर्फ शुरुआत है। अब मेन्यू कार्ड से क्यूआर कोड तक का सफर तय हो चुका है और अगला कदम होगा टेबल पर टैबलेट सुविधा। इस पर काम चल रहा है। इसके तहत मेहमानों को होटल जैसी सुविधा मिलेगी। टेबल से उठने की जरूरत नहीं, सीधे बैठे-बैठे ऑर्डर किया जा सकेगा।

क्यूआर कोड से फायदे

शादी में बने हर व्यंजन की पूरी जानकारी क्यूआर कोड से मिलेगी। लाइन में लगने की झंझट खत्म होगी। वेटर और हलवाई स्टाफ की भी स्पष्ट जानकारी होगी। आगामी दिनों में टैबलेट सुविधा से बैठे-बैठे ऑर्डर की सुविधा भी होगी।

टॉपिक एक्सपर्ट

शादियों में अब लोग बुकिंग से पहले ही पूछते हैं नया क्या है? इसी मांग को देखते हुए मेन्यू कार्ड से आगे बढ़कर क्यूआर कोड और अब टैबलेट जैसी सुविधाएं आ रही हैं। व्यंजनों की अधिकता के कारण जो भ्रम होता था, वह डिजिटल मेन्यू से खत्म हो रहा है। आने वाले समय में शादियों में होटल जैसी सुविधाएं आम होंगी।

मनीष डागा, इवेंट कंपनी संचालक

ये भी पढ़ें

खेजड़ी बचाओ आंदोलनः जिला मुख्यालय पर महापड़ाव व आंदोलन 2 फरवरी को

Also Read
View All

अगली खबर