बीकानेर

बीकानेर क्राइम: दंपती पर चढ़ाया डंपर, पति की मौत, पत्नी जिंदगी और मौत से लड़ रही

बीकानेर के किशनायत गांव में डंपर से कुचलकर पूनमराम की हत्या कर दी गई। पत्नी गंभीर घायल है और पीबीएम ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है।
less than 1 minute read
Sep 21, 2026
bikaner murder news
गजनेर थाना, बीकानेर (पत्रिका फाइल फोटो)

Bikaner Crime News: बीकानेर जिले के गजनेर थाना इलाके की कोटड़ी ग्राम पंचायत के किशनायत गांव में सोमवार सुबह डंपर से कुचलकर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गई। हादसे में उसकी पत्नी भी गंभीर घायल हो गई। उसे उपचार के लिए बीकानेर के पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।

वारदात की सूचना मिलने पर गजनेर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाने के लिए एफएसएल टीम को भी बुलाया गया है।

गजनेर थानाधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि मृतक की पहचान डेह निवासी पूनमराम के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल, डंपर से कुचलने की घटना के कारणों और वारदात के पीछे की परिस्थितियों का पता लगाया जा रहा है।

...अपडेट जारी है

Updated on:
21 Sept 2026 09:59 am
Published on:
21 Sept 2026 09:59 am