बीकानेर

भाजपा थिंक टैंक के माथे पर पड़ा बल, क्या हुआ विश्व की इस सबसे बड़ी पार्टी को, चिंतन के साथ डैमेज कंट्रोल के लिए की यह कोशिश

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरूण चतुर्वेदी बुधवार को जिलाध्यक्षों और संयोजकों को पत्र जारी किया है। इसमें विधानसभा क्षेत्रों में सदस्तया अभियान में अपेक्षित लक्ष्य प्राप्ति नहीं होने पर चिंता जताई गई है। खासकर 78 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर जहां 15 हजार से भी कम सदस्य बने हैं।

less than 1 minute read
Oct 24, 2024

भाजपा के सदस्यता अभियान का पहला चरण 15 अक्टूबर को पूरा हो गया है। बीकानेर देहात जिला की तीन विधानसभा समेत प्रदेश की 78 विधानसभा क्षेत्र में सदस्यता का आंकड़ा 15 हजार पर भी नहीं पहुंच पाया है। इन विधानसभा क्षेत्रों में सदस्यता अभियान की कमजोर प्रगति को देखते हुए पार्टी ने सदस्यता अभियान 15 नवम्बर तक बढ़ा दिया है। साथ ही इन विधानसभा क्षेत्र में संबंधित भाजपा जनप्रतिनिधि, जिलाध्यक्ष, जिला संयोजक को सदस्य संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

सदस्यता अभियान के प्रदेश संयोजक डॉ. अरूण चतुर्वेदी बुधवार को जिलाध्यक्षों और संयोजकों को पत्र जारी किया है। इसमें विधानसभा क्षेत्रों में सदस्तया अभियान में अपेक्षित लक्ष्य प्राप्ति नहीं होने पर चिंता जताई गई है। खासकर 78 विधानसभा क्षेत्रों को लेकर जहां 15 हजार से भी कम सदस्य बने हैं। ज्ञात रहे कि प्रदेश को एक करोड़ सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया था। जो अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

नए सिरे से बनानी होगी कार्ययोजना

सूत्रों के अनुसार प्रदेश संगठन ने कम सदस्यता वाले विस. क्षेत्रों को लेकर नए सिरे से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए हैं। इसमें जिलाध्यक्ष, विस. विधायक और संयोजक को मिलकर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है।

बीकानेर पूर्व में सर्वाधिक सदस्य

जिले की सातों विधानसभा क्षेत्र में बीकानेर पूर्व विधानसभा क्षेत्र में सर्वाधिक 46 हजार के करीब सदस्य बने हैं। बीकानेर पश्चिम में 30 हजार से अधिक, लूणकरनसर और नोखा में करीब 19-19 हजार सदस्य बने हैं।

Also Read
View All

अगली खबर