बीकानेर

सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान

कस्बे में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता सूरजनाथ व चेतनराम वर्मा ने की।

3 min read
बैठक

महाजन. कस्बे में रविवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का जिला सम्मेलन हुआ। इसकी अध्यक्षता सूरजनाथ व चेतनराम वर्मा ने की। इसमे केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ संघर्ष का आह्वान किया गया। संगठन के जिला सचिव हनुमान सिंह धारीवाल के झंडारोहण के साथ शुरू हुए सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में राज्य पर्यवेक्षक तारा सिंह सिधू ने कहा कि आमजन केंद्र व राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों से पीडि़त है। किसानों पर हमले, खाद-बीज के बढ़ते दाम, फसलों का भाव नहीं मिलना आदि से जनता में असंतोष है।

राज्य सह सचिव नरेंद्र आचार्य ने कहा कि बेरोजगारी बढ़ रही है। साम्प्रदायिक दंगे होने से सामाजिक वातावरण बिगड़ रहा है। जिला सचिव धारीवाल ने सरकार की नाकामी के खिलाफ हुई बहस की रिपोर्ट पेश कर संघर्ष का आह्वान किया। सम्मेलन में अगले तीन साल के लिए 17 सदस्यीय जिला कौंसिल का चुनाव भी किया गया।

इसमें धारीवाल को पुन: जिला सचिव चुना गया। सहायक सचिव अब्दुल रहमान व सरजू गहलोत को चुना गया। सचिव मण्डल में रामेश्वर शर्मा का चयन किया गया। संचालन साहित्यकार महेश जोशी ने किया। सम्मेलन में महाजनए, कालू, लूणकरणसर, जैतपुर, नाथवाणा, मनोहरिया, अरजनसर, छतरगढ़, खाजूवाला, श्रीडूंगरगढ़, बीकानेर , कोलायत सहित अन्य स्थानों से पार्टी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इससे पूर्व शहीदों की याद में पुष्पांजलि अर्पित की गई।

व्यापारियों के माध्यम से हो सरकारी खरीद
दंतौर. समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल नहीं खरीद कर अंतर राशि किसानों के खातों में जमा कराने या पंजाब, हरियाणा के पैटर्न पर फसल खरीदने की मांग दंतौर व्यापार मंडल अध्यक्ष भीखाराम जाखड़ ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर की है। उन्होंने पत्र में बताया कि समर्थन मूल्य पर किसानों की फसल खरीदने पर उसके परिवहन, चौकीदारी, मजदूरी, गोदाम किराया, रखरखाव आदि पर करोड़ों रुपए खर्च हो जाते हैं।

यदि किसान की फसल बाजार भाव से बिके और समर्थन मूल्य तथा बाजार भाव की अंतर राशि किसानों के खातों में जमा करवा दी जाए तो इससे समय की बर्बादी के साथ फसल तुलाई, चौकीदारी, परिवहन, गोदाम किराया, रखरखाव की करोड़ों रुपए की बर्बादी से बचा जा सकता है अथवा पंजाब व हरियाणा के पेटर्न पर किसानों की फसल व्यापारियों के मार्फत खरीदी जा सकती है। आढ़त व्यापारियों को लाइसेंस जारी कर रखे हैं तथा सरकार सीधी किसानों से खरीद कर रही है।तो व्यापारियों के लाइसेंस रद्द कर देने चाहिए।

ऑनलाइन टोकन बंद करने का विरोध
बज्जू. कस्बे के बिश्नोई धर्मशाला में रविवार को भारतीय किसान संघ की मासिक बैठक जिला उपाध्यक्ष साहबराम भाम्भू की अध्यक्षता में हुई जिसमें राज्य सरकार द्वारा सर्मथन मूल्य पर खरीद ऑन लाइन टोकन बंद करने का विरोध किया गया। बैठक में भगवान बलराम के चित्र पर माल्या अर्पण कर संगठन का ध्वज लहराया गया। जिला संरक्षक रोहिताश जोशी ने बताया कि चना,सरसों सरकारी खरीद सर्मथन मूल्य पर खरीदने के लिए आन लाइन टोकन २७ मार्च को बंद कर दिया जिससे राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश है।

बज्जू तहसील क्षेत्र में मौसम अत्यधिक गर्म होने के कारण सरसों,चना, ईसबगोल, जीरा,गेहूं, मेथी इत्यादि फसलों को नुकसान पहुंचा है जिसका किसानों का अलग-अलग बैंकों में फसल बीमा प्रीमियम काटा जाता है लेकिन दावा राशि क्षेत्रिय बैंकों में शुन्य के बराबर है जो किसानों के खिलाफ धोखा है।

किसान संघ के तहसील अध्यक्ष चतराराम खिचड़ व सहीराम पूनियां ने बताया कि राज्य सरकार की कर्ज माफी भी ऊंट के मुंह में जीरे के बराबर है जिसके लिए सरकार से सभी राष्ट्रीय बैंकों में ५० हजार का कर्जा माफ करने व लघू सीमान्त की वरीयता को समाप्त कर समान रूप से घोषणा कर कर्जा माफ किया जावे। बैठक में महीराम बेनीवाल, रामस्वरूप बिश्नोई, सहीराम पूनियां, तहसील अध्यक्ष चतराराम खीचड़ ने किसानों को जागृति के बारे में बताया।

ये भी पढ़ें

145 साल बाद बीकानेर में वल्लभकुल पीढ़ी का आचार्य तिलक
Published on:
02 Apr 2018 01:36 pm
Also Read
View All