बीकानेर

गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप

तेज रफ्तार गाड़ी ने मारी बाइक को टक्कर, युवक की मौत
2 min read
Nov 15, 2022
गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप
गाड़ी से कुचलकर हत्या करने का आरोप

श्रीडूंगरगढ़. तहसील क्षेत्र के हेमासर गांव के पास सोमवार शाम एक तेज रफ्तार गाड़ी ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक पर सवार युवक की मौत हो गई। मृतक युवक के परिजनों ने गाड़ी से कुचलकर हत्या का आरोप लगाकर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की।


जानकारी के अनुसार सोमवार शाम करीब आठ बजे हेमासर गांव के पास सड़क पर तेज रफ्तार एक गाड़ी ने बाइक पर सवार मुखराम पुत्र रामेश्वर लाल सारण निवासी बिग्गा को टक्कर मार दी। हादसे में मुखराम की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गाड़ी चालक मौके से फरार हो गया। प्रथम ²ष्टया मिली जानकारी बाइक पर दो जने सवार थे। बाइक पर सवार एक अन्य व्यक्ति को मामूली चोट लगी। शव सरकारी चिकित्सालय की मोर्चरी में रखवाया गया है।


परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप
युवक की मौत की सूचना पर मृतक के परिजनों के साथ बिग्गा सरपंच जसवीर सारण व लोग मौके पर एकत्रित हो गए। इस दौरान परिजनों ने गाड़ी से कुचलकर युवक मुखराम की हत्या करने का आरोप लगाया और सरकारी अस्पताल के बाहर हंगामा कर आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पर सीओ दिनेश कुमार, कार्यवाहक थानाधिकारी बलबीर ङ्क्षसह पुलिस टीम के साथ अस्पताल पहुंचे और घटना के बारे में प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली।


भीड़ को किया काबू
घटना के बाद मृतक के परिजनों सहित बड़ी संख्या में लोग मौके पर एकत्रित हो गए और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा करने लगे। मौके पर पहुंचे पुलिस जाब्ते ने भीड़ को काबू किया।


धमकी देने का आरोप
मृतक युवक के साथ बाइक सवार कन्हैयालाल सारस्वत निवासी हेमासर का कहना था। उसने करीब दो माह पूर्व पुलिस थाने में जान से मारने की धमकी देने की शिकायत नामजद लोगों के खिलाफ की थी, लेकिन पुलिस ने गंभीरता से नही लिया। घटना के दौरान कन्हैयालाल बाइक चला रहा था। मृतक युवक मुखराम बाइक पर पीछे बैठा था।


इनका कहना है
परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। पूरे मामले की बारीकी से जांच कर रहे है। पुलिस टीमें बनाकर टक्कर मारने वाली गाड़ी की तलाश कर रहे हैं।
दिनेश कुमार, सीओ, श्रीडूंगरगढ़

Updated on:
15 Nov 2022 01:07 am
Published on:
15 Nov 2022 01:07 am