बीकानेर

सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर आवेदन करने वाले आवेदकों के लिए राहत की खबर, करें क्लिक

नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर आवेदन करने वाले आवेदकों को राहत मिली
less than 1 minute read
Feature image

बीकानेर. नगर निगम में सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर आवेदन करने वाले आवेदकों को राहत मिली है। राज्य सरकार ने जन्म, मूल निवास, जाति और विवाह प्रमाण-पत्रों के लम्बित प्रकरणों को देखते हुए इन प्रमाण-पत्रों के स्थान पर एक बार रसीद के साथ प्रस्तुत होने वाले आवेदनों को मान्य करने के आदेश दिए हैं।

निदेशक पवन अरोड़ा ने आदेश में बताया कि आवेदकों की ओर से जन्म प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र व विवाह प्रमाण-पत्र के लिए प्राप्त रसीद की फोटो स्टेट प्रति के साथ आवेदन पत्र प्रस्तुत किए जाने पर आवेदन पत्र मान्य होंगे। सफाई कर्मचारी भर्ती को लेकर नगर निगम में जन्म और विवाह प्रमाण-पत्र तथा तहसील कार्यालय में जाति और मूल निवासी प्रमाण पत्रों के आवेदन लम्बित पड़े हैं।

आठ जून तक देनी होगी सत्यापित छायाप्रति
जो आवेदक प्रमाण-पत्र की रसीद के साथ अपने आवेदन जमा करवाते हैं उनको आठ जून तक आवश्यक रूप से जारी प्रमाण-पत्र की सत्यापित छाया प्रति निगम में जमा करवानी होगी। साथ ही मूल दस्तावेज संबंधित नगरीय निकाय में चैक करवाने होंगे। निदेशक के अनुसार मूल दस्तावेज चैक नहीं करवाए जाने और सत्यापित प्रति प्रेषित नहीं किए जाने पर आवेदक के आवेदन को निरस्त किया जाएगा एवं लॉटरी प्रक्रिया में आवेदन को सम्मिलित नहीं किया जाएगा।

Published on:
15 May 2018 02:44 pm