बीकानेर

Bikaner E-Bus Service: स्वतंत्रता दिवस पर बीकानेर में ई बसों का संचालन हुआ शुरू, CM भजनलाल ने दिखाई हरी झंडी

PM E-Bus Service Bikaner: बीकानेर शहर में स्वतंत्रता दिवस पर ई बसों का संचालन शुरू हो गया है।। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच ई-बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ।
2 min read
Aug 15, 2026
Bikaner E-Bus Service
ई-बसों को हरी झंडी दिखाते सीएम भजनलाल शर्मा। फोटो: पत्रिका

बीकानेर। बीकानेर शहर में स्वतंत्रता दिवस पर ई बसों का संचालन शुरू हो गया है।। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पांच ई बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इससे पहले युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ। इसके बाद आईजीएनपी भू जल संसाधन विभाग के बाहर ई बसों को हरी झंडी दिखाई जाएगी। इस दौरान केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

बीकानेर से पीएम-ई बसों को हरी झंडी के बाद सीएम भजनलाल शर्मा ने कहा कि हरित राजस्थान के संकल्प को साकार करने की दिशा में यह बड़ा कदम है। उन्होंने कहा कि पर्यावरण-अनुकूल सार्वजनिक परिवहन की यह पहल स्वच्छ, सुंदर और प्रदूषण मुक्त राजस्थान की ओर एक अहम कदम है। हमारी सरकार विकास के साथ पर्यावरण संरक्षण को भी सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए स्वच्छ ऊर्जा और हरित परिवहन को निरंतर बढ़ावा दे रही है।

बीकानेर में ई-बस। फोटो: पत्रिका

पहले चरण में 75 ई बसों का होंगा संचालन

नगर निगम ने शुक्रवार को ई बस सेवा के संचालन के प्रारंभ होने को लेकर आवश्यक तैयारियां पूरी की। बीकानेर शहर में प्रथम चरण में 75 ई बसों का संचालन प्रारंभ होना है। एमजीएसयू के सामने ई बस डिपों का निर्माण व तैयारी कार्य अंतिम दौर में है। अब तक पांच ई बसे बीकानेर पहुंच चुकी है, जिनको शनिवार को सीएम भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाई।

पांच बसें, दो रूट

निगम अधिकारियों के अनुसार मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जिन पांच ई बसों को हरी झंडी दिखाई, उनका संचालन दो रूट पर होगा। ये रूट है गंगासिंह विश्वविद्यालय-करमीसर तिराहा, गंगानगर सर्कल, म्यूजियम चौराहा, हल्दीराम प्याऊ, जोधपुर बाईपास तक। जबकि दूसरा रूट एमजीएसयू से करमीसर तिराहा, गंगानगर तिराहा, रोडवेज बस स्टैण्ड, आरसीपी-आईजीएनपी, पुलिस ट्रेनिंग सेंटर, आरटीओ तिराहा, खारा औद्योगिक क्षेत्र तक है। बीकानेर नगरीय क्षेत्र में ई बसों का संचालन के लिए प्राथमिक तौरपर 25 रूट का चयन सक्षम स्तर कर यात्री किराया निर्धारण किया जा चुका है।

इससे पहले सीएम भजनलाल शर्मा ने बीकानेर के डॉ. करणी सिंह स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में
झंडारोहण कर परेड की सलामी ली। ध्वजारोहण के बाद हेलिकॉप्टर से पुष्पवर्षा की गई। इस दौरान मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के अलावा केन्द्रीय कानून मंत्री अर्जुन मेघवाल, विधायक सिद्धि कुमारी, डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, जेठानंद व्यास, ताराचंद सारस्वत, सीएस वी. श्रीनिवास, डीजीपी राजीव शर्मा, देहात अध्यक्ष श्याम पंचारिया, शहर अध्यक्ष सुमन छाजेड़, विश्वकर्मा कौशल बोर्ड अध्यक्ष रामगोपाल सुथार, किसान आयोग अध्यक्ष सीआर चौधरी सहित कई स्थानीय नेता मौजूद है।

Updated on:
15 Aug 2026 02:38 pm
Published on:
15 Aug 2026 02:38 pm