बीकानेर

सड़कों पर आये इस भयानक कटाव से बढ़ी हादसे की आशंका

बरसाती पानी से गांवों को जोडऩे वाली सम्पर्क सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई। राजमार्ग 11 से नयागांव जोडऩे वाली सम्पर्क सड़क, भाणेका गांव से नयागांव व टोकला गांव को जोडऩे वाली सम्पर्क सड़कें पानी के तेज बहाव में बह गई।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 11:15 AM IST
Dangers of the road crash due to horrible erosion
Dangers of the road crash due to horrible erosion


दियातरा. बरसाती पानी से गांवों को जोडऩे वाली सम्पर्क सड़कें भी क्षतिग्रस्त हो गई। राजमार्ग 11 से नयागांव जोडऩे वाली सम्पर्क सड़क, भाणेका गांव से नयागांव व टोकला गांव को जोडऩे वाली सम्पर्क सड़कें पानी के तेज बहाव में बह गई। नयागांव में किसानों के खेतों में खड़ी मूंगफली की फसल को नुकसान हुआ तथा बिजली के पोल भी झुक गए।

ग्रामीणों ने इसकी सूचना सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधिशास ी अभियंता गुलाबसिंह को दी। उन्होंने गांव में पहुंच कर टूटी सम्पर्क सड़कों का अवलोकन किया। शरह पूनोलाव, शरह बीकोलाई, दियातरा, मण्डाल चारनान, खेतोलाई शिंभू, भाणेका गांव में अच्छी बरसात हुई।

श्रीकोलायत. झझू से श्रीकोलायत व झझू से बीकानेर मार्ग जगह जगह से क्षतिग्रस्त होने के कारण वाहनों का निकलना मुश्किल हो गया है। श्रीकोलायत मार्ग पर बारिश से गड्ढे होने और सड़कों के क्षतिग्रस्त होने सेवाहनों का जमावड़ा हो गया। वाहन चालकों का कहना है कि प्रशासन को सड़कों की सुध लेकर आवागमन को सुचारु करना चाहिए।

मंडी 465 आरडी. मंडी क्षेत्र में रविवार सुबह हुई बारिश से छतरगढ़-सूरतगढ़ सड़क पर कई जगह पर कटाव बन गए है। मंडी से छतरगढ़ की ओर जाने वाली सड़क पर गहरा कटाव हो गया है।

पांचू. बारिश के कारण सड़कों पर कई जगह कटाव आ गया है। पांचू से भादला जाने वाली सड़क पर सरह पांचू ढाणियों के पास सड़क पर कटाव बना है। वहीं पांचू से नोखा जाने वाली सड़क पर कुदसु गांव में पुलिये से पहले गोलाई में सड़क के पास बारिश के कारण कटाव होकर गड्ढ़ा बन गया है।

झझू. यहां बारिश से किसानों की फसल खराब होने के कारण मायुसी छा गई है। किसानों ने राज्य सरकार से मुआवजा देने की मांग की है। किसान फरीद खां ने बताया कि उसके नलकूप में लगा ट्रांसफार्मर पानी के तेज बहाव के कारण गिर गया। वहीं किसान मोतीराम कांटिया, लूणाराम मेघवाल, सबीर अली, झंवरलाल आदि ने बताया कि मूंगफली व मूंग की फसल बहने से तबाह हो गई है। वहीं कई कच्चे मकान भी गिर गए हैं।

Published on: