10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

छात्रावास के जर्जर भवन में पढऩे को मजबूर नौनिहाल

नोखा. सिंजगुरु की प्राथमिक स्कूल को मर्ज करने के बाद उसके हालात बहुत खराब है। यहां पढऩे वाले नौनिहालों के लिए सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। यहां बच्चों के लिए लाइट-पानी की व्यवस्था तो दूर, बैठने के लिए साफ-सुथरी जगह तक नहीं है। छोटे बच्चों को कमरों के बजाय बरामदे में बने फर्श पर नीचे ही बैठाकर पढ़ाया जाता है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 23 Jul 2018, 10:54 AM IST

Bad condition of school

Bad condition of school


नोखा. सिंजगुरु की प्राथमिक स्कूल को मर्ज करने के बाद उसके हालात बहुत खराब है। यहां पढऩे वाले नौनिहालों के लिए सुविधाओं के नाम पर कुछ भी नहीं है। यहां बच्चों के लिए लाइट-पानी की व्यवस्था तो दूर, बैठने के लिए साफ-सुथरी जगह तक नहीं है। छोटे बच्चों को कमरों के बजाय बरामदे में बने फर्श पर नीचे ही बैठाकर पढ़ाया जाता है।

सुविधा के नाम पर पंखे, टेबल-कुर्सी तो दूर, बच्चों को बैठाने के लिए दरी तक नहीं है। स्कूल भवन के नाम पर कहने को तो छात्रावास के तीन कमरे हैं, लेकिन इनकी हालत जर्जर होने के कारण शिक्षक बच्चों को कमरों में बैठाना भी उचित नहीं समझते हैं। छात्रावास भवन के चारों तरफ गंदगी फैली है। जिम्मेदारों की इस गलती का खामियाजा बच्चे भुगत रहे हैं। सिंजगुरु का यह सरकारी प्राथमिक स्कूल पहले अपने भवन में संचालित होता था लेकिन इस स्कूल के बच्चों को बैठाने की व्यवस्था किए बिना ही इस स्कूल को सीनियर स्कूल में मर्ज कर दिया गया। अब वहां पर बच्चों को बैठाने के लिए जगह नहीं है। ऐसे में प्राथमिक स्कूल तक के बच्चों की कक्षाएं पुराने छात्रावास भवन के जर्जर कमरों में लगाई जा रही हैं।

दूसरा स्कूल भवन खाली
सिंजगुरु में सुरपुरा रोड़ पर राजकीय प्राथमिक स्कूल का भवन खाली है, जिसमें सभी सुविधाएं भी उपलब्ध हैं। स्कूल प्रशासन चाहे तो इस स्कूल भवन में प्राथमिक स्कूल के बच्चों को शिफ्ट कर सकता था। लेकिन ऐसा नहीं कर प्राथमिक स्कूल के बच्चों को जर्जर छात्रावास भवन में शिफ्ट किया है। स्कूल प्रशासन की अनदेखी के चलते प्राथमिक स्कूल के बच्चे सुविधाओं के अभाव में गंदगी भरे माहौल में पढऩे को मजबूर है। इसे लेकर ग्रामीणों में भी गुस्सा देखने को मिल रहा है। उनका कहना है कि स्कूल प्रशासन की ओर से जल्द ही इन बच्चों को पूर्व में संचालित स्कूल भवन में शिफ्ट नहीं किया गया, तो वे आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।