10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इतने स्कूलों का पैनकार्ड बना, तीन को मिला 80जी का प्रमाण-पत्र

बीकानेर जिले के 90 स्कूलों का पैनकार्ड बन चुका है, लेकिन 300 से अधिक स्कूलों का पैनकार्ड बनना अब भी बाकी है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 23 Jul 2018, 11:04 AM IST

Pan card

Pan card

बीकानेर. बीकानेर जिले के ९० स्कूलों का पैनकार्ड बन चुका है, लेकिन ३०० से अधिक स्कूलों का पैनकार्ड बनना अब भी बाकी है। पैनकार्ड नहीं बनने से इन स्कूलों में भामाशाहों की ओर से दान व विकास नहीं करवाया जा रहा है। इन ९० स्कूलों के पैनकार्ड बनने के बाद अभी तक जिले के सिर्फ तीन स्कूलों को ही ८०जी का प्रमाण पत्र मिला है, जबकि १७० स्कूलों ने आवेदन किया था।

जिले के ४१४ माध्यमिक व उच्च माध्यमिक स्कूलों में से ३२४ स्कूलों ने अभी तक पैनकार्ड के लिए आवेदन नहीं किया है। इसके लिए शिक्षा विभाग ने एक साल पहले भामाशाहों के योगदान के लिए स्कूलों में पैनकार्ड प्रक्रिया लागू करवा दी थी, लेकिन यह योजना अभी तक सिरे नहीं चढ़ पाई है।

नहीं दे पा रहे दान
विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले के कई स्कूलों में भामाशाहों की ओर से दान व विकास करवाया जा सकता है, लेकिन इन स्कूलों के पास ८०जी का प्रमाण पत्र नहीं होने से भामाशाह स्कूलों में दान नहीं दे पा रहे हैं और विकास कार्य भी नहीं करवाया जा रहा है। अगर इन स्कूलों को ८०जी का प्रमाण पत्र मिल जाता है, तो भामाशाहों को इनकम टैक्स में ५० प्रतिशत की छूट मिलती है। इससे भामाशाह स्कूलों में विकास व शिक्षण व्यवस्था में पूरी तरह से भागीदारी निभा सकते हैं।

होगी कार्रवाई
समय पर संस्थाप्रधानों ने पैनकार्ड नहीं बनाए तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की होगी। इसके लिए विभाग की ओर से कई बार बताया जा चुका है।
हेतराम सारण, अतिरिक्त जिला परियोजना समन्वयक, रमसा बीकानेर


कार्यशाला में हिस्सा लेंगे पदाधिकारी

बीकानेर.विधानसभा चुनावों को लेकर प्रदेश कांग्रेस कमेटी की ओर से सोमवार को जयपुर में एक दिवसीय चुनावी कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा। इसमें विशेषज्ञ चुनाव पर जानकारी दी जाएगी। कार्यशाला में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव और राजस्थान प्रभारी अविनाश पाण्डे, पदाधिकारी आदि उपस्थित रहेंगे।

बीकानेर से नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी, विधायक भंवर सिंह भाटी, प्रदेश पदाधिकारी मंगलाराम गोदारा, जिया उर रहमान आरिफ, राजकुमार किराडू, शहर कांग्रेस अध्यक्ष यशपाल गहलोत, देहात अध्यक्ष महेन्द्र गहलोत, कांग्रेस नेता वीरेन्द्र बेनीवाल, शहर व देहात कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष शामिल होंगे।