बीकानेर

बिजली फिटिंग का कार्य करने आया युवक घर वापिस नहीं लौटा, देखिये वीडियो

बिजली फिटिंग का कार्य करने आया युवक घर वापिस नहीं लौटा
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 May 2018, 9:17 AM IST
grandson death in dadi maa homes
grandson death in dadi maa homes

छत्तरगढ़. यहां इन्दिरा गांधी मुख्य नहर की आरडी 562 पास शनिवार सुबह नहाते समय पैर फिसलने से नहर में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक हेतराम (२०) पुत्र लेखराम नाई निवासी ढाबा हाल चक एक डीओएल में मीणा पट्रोल पंप पर बिजली फिटिंग का कार्य करने आया था। वह शनिवार सुबह नहाने के लिए मुख्य नहर की आरडी 562 पर गया था।

उस समय पैर फिसलने से नहर में डूब गया। मौके पर मौजूद परिजन व आस-पास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस थाना छतरगढ़ को दी। सूचना मिलने पर एएसआई जीवराजसिंह, हैड कांस्टेबल भंवरू खां व विनोद ने मौके पर पहुंच कर ग्रामीणों की सहायता से युवक के शव की तलाश कर करीब चार घंटों की मशक्कत के बाद ढूंढकर नहर से उसे को बाहर निकला। मृतक के परिजनों ने पुलिस कार्रवाई नहीं करने पर पुलिस ने शव को सौंप दिया।

Published on: