2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

आखिर क्यों करनी पड़ी इन लोगों को आत्महत्या, देखिये वीडियो

अलग-अलग स्थानों पर तीन जनों ने फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

बीकानेर

•

image

dinesh kumar swami

•

Updated: 20 May 2018, 8:54 AM IST

suicide

suicide

बीकानेर . जिले में अलग-अलग स्थानों पर तीन जनों ने फंदे पर झूलकर अपनी इहलीला समाप्त कर ली। मुरलीधर व्यास कॉलोनी में रहने वाले एक वृद्ध ने शनिवार दोपहर घर के बाहर बने खपरैल में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक मगन लाल पारीक के पुत्र राजा बाबू पारीक ने गंगाशहर थाना पुलिस को सूचना देकर मर्ग दर्ज करवाई।

महाजन. गुसाईणां गांव में शनिवार को एक युवक ने घर में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। जानकारी के अनुसार गुसाईणां निवासी करीब ४५ वर्षीय हरपत पुत्र श्योचन्द जाट पंजाब में पशुपालन का कार्य करता था। वह ७-८ दिन पूर्व ही अपने गांव आया था। शनिवार सुबह उसने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। मामले की सूचना मिलने पर महाजन थाने से हैड कांस्टेबल भोलूराम बिश्नोई मौके पर पहुंचे व शव को कब्जे में लिया। मृतक के भाई रामेश्वरलाल ने मर्ग दर्ज करवाई है। पुलिस ने शव परिजनों को सौंपकर मर्ग दर्ज कर ली है।

छत्तरगढ़. ग्राम पंचायत सतासर की आरडी 607 नजदीक शनिवार शाम एक व्यक्ति ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की शिनाख्त सोहनसिंह राजपूत (५५) निवासी छतरगढ़ के रुप में हुई है। छतरगढ़ थानाधिकारी विकास विश्नोई ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि शनिवार शाम आरडी 607 में नहर के पटड़े पर एक व्यक्ति के पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी की सूचना ग्रामीणों ने दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच कर शव को पेड़ से उतारा तथा कब्जे में लेकर स्थानीय अस्पताल के मुर्दाघर में रखवा। मृतक सतासर के एक होटल पर मजदूरी करता था।