
JEE ADVANCED 2018
बीकानेर . इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा JEE- ADVANCED की रविवार को ऑनलाइन परीक्षा होगी। परीक्षा दो चरणों में सुबह 9 से 12 व दोपहर 2 से 5 बजे तक होगी। इसके लिए तीन सेंटर बनाए गए है जिनमें करीब 1200 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। प्रवेश पत्र के साथ एक फोटो, आईडी, आधारकार्ड, स्कूल-कॉलेज आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस, पासपोर्ट व पेनकार्ड में से किसी एक को लाना होगा।
JEE MAINS में करीब ११ लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी जिनमें करीब दो लाख पच्चीस हजार विद्यार्थी सेलेक्ट हुए थे। परीक्षा के लिए विद्यार्थियों को सुबह साढ़े सात बजे से पहले केन्द्र पहुंचना होगा। जांच के बाद उन्हें परीक्षा केन्द्र में प्रवेश मिलेगा। सिम्पल घड़ी पहनने की अनुमति दी गई है।
वहीं इलेक्ट्रोनिक व डिजिटल गेजेट लाने की अनुमति नहीं है। हेयरपिन, ब्रेसलेट, रिंग, ताबीज, पूरे आस्तीन और बड़े बटन के कपड़े आदि पहनकर नहीं आएं। चप्पल या सेण्डिल में ही आने की सलाह दी गई है। एेसे विद्यार्थी जिनका रजिस्ट्रेशन अधूरा है या पूर्ण नहीं हुआ उन्हें प्रोविजनल एडमिट कार्ड जारी कर परीक्षा में बैठने की अनुमति दी जाएगी।
Published on:
20 May 2018, 8:16 AM IST
बड़ी खबरें
View Allबीकानेर
राजस्थान न्यूज़
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.