2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस बार खास होगी जेईई एडवांस परीक्षा, स्टूडेंट्स को मिलेगा आईआईटी में एडमिशन

इन्हें देश के विभिन्न आईआईटी में एडमिशन मिलेंगे। यह स्टूडेंट्स आईआईटी में बी.टेक, एम.टेक और अन्य कोर्स करेंगे।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

अजमेर

•

image

raktim tiwari

•

Updated: 20 May 2018, 7:18 AM IST

jee advance online exam

jee advance online exam

अजमेर

देश के विभिन्न आईआईटी में प्रवेश के लिए रविवार को जेईई एडवांस-2018 परीक्षा ऑनलाइन होगी। इसके लिए करीब 1.64 लाख विद्यार्थियों ने पंजीयन कराया है।

इस बार आईआईटी कानपुर जेईई एडवांस परीक्षा कराएगा। प्रथम पेपर सुबह 9 से 12 और द्वितीय पेपर दोपहर 2 से 5 बजे तक होगा। राजस्थान में अजमेर , अलवर, बीकानेर , जयपुर , जोधपुर , सीकर और उदयपुर में परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

आगे के कार्यक्रम

स्केन की हुई ओएमआर 22 से 25 मई जारी होगी। उत्तर कुंजी 29 जून और परिणाम 10 जून को जारी होगा। इसकी रैंकिंग के आधार पर विद्यार्थियों को देश की विभिन्न आईआईटी और इसके समकक्ष संस्थानों में प्रवेश मिलेंगे।

किस रीजन में कितने विद्यार्थी
गुवाहाटी-11,907
चेन्नई-38,231
मुम्बई-28, 913
दिल्ली-31,884
कानपुर-20,428
खडग़पुर-19,145
रुड़की-14,414

यूं हुई थी जेईई मेन्स
बी.ई/बी.टेक कोर्स के लिए सीबीएसई ने 8 अप्रेल को ऑफलाइन और 15-16 अप्रेल को जेईई मेन्स की ऑनलाइन परीक्षा कराई थी। इसमें फिजिक्स, केमिस्ट्री, गणित, बी-आर्क/बी. प्लानिंग कोर्स में प्रवेश के लिए पेपर लिए गए। अजमेर में केंद्रीय विद्यालय, माहेश्वरी पब्लिक और अन्य स्कूलों में परीक्षा आयोजित हुई थी।

यूं जांच के बाद मिला था प्रवेश
केंद्रों पर विद्यार्थियों की मेटल डिटेक्टर से पुख्ता जांच के बाद शिक्षकों ने तलाशी ली। विद्यार्थियों को अपने साथ सिर्फ प्रवेश पत्र, पोस्टकार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो लाने की मंजूरी मिली थी। जो विद्यार्थी पूरी बांह की शर्ट पहनकर आए उन्हें तत्काल टी-शर्ट की व्यवस्था करनी पड़ी। जूते पहनकर आए विद्यार्थियों को नंगे पांव परीक्षा देनी पड़ी। परीक्षा के दौरान पेन भी सीबीएसई ने मुहैया कराए।

सामान रखना पड़ा था बाहर
कई विद्यार्थी घड़ी, वॉलेट, पर्स, ज्योमिट्री बॉक्स, मोबाइल, टिफिन, बैग, किताबें, हेयर पिन, चूड़ी, बैग, वाटर बॉटल, ब्रेसलेट और अन्य सामग्री साथ लाए। उन्हें परीक्षा केंद्रों पर अभिभावकों या दुकानें पर सामान रखना पड़ा। इसकी एवज में दुकानदारों ने राशि भी वसूली।

विद्यार्थी देंगे जेईई एडवांस
जेईई मेन्स में से उत्तीर्ण हुए 2.24 लाख स्टूडेंट्स अब जेईई एडवांस परीक्षा देंगे। इन्हें देश के विभिन्न आईआईटी में एडमिशन मिलेंगे। यह स्टूडेंट्स आईआईटी में बी.टेक, एम.टेक और अन्य कोर्स करेंगे।