School Remain Closed: छुट्टियां 13 अक्टूबर से शुरू होंगी लेकिन 12 अक्टूबर को रविवार है। इसलिए स्कूल 11 अक्टूबर तक ही संचालित होंगे।
Diwali School Holiday New Date: शिक्षा निदेशालय बीकानेर ने इस साल अक्टूबर में होने वाले 12 दिन के मध्यावधि अवकाश (दिवाली) की तिथियों में बदलाव किया है। पहले ये छुट्टियां 16 से 27 अक्टूबर तक तय थीं लेकिन अब इन्हें 13 अक्टूबर से 24 अक्टूबर तक कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें
शिविरा पंचांग के अनुसार पहले 13 से 15 अक्टूबर तक सेकंड टेस्ट आयोजित होने थे। लेकिन अब जब छुट्टियां 13 तारीख से शुरू हो रही हैं तो उन तारीखों में परीक्षा संभव नहीं है। ऐसे में शिक्षा विभाग ने सेकंड टेस्ट की तारीखों को भी आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक ने शासन सचिव को भेजे गए प्रस्ताव में बताया कि अब सेकंड टेस्ट 25 अक्टूबर से 28 अक्टूबर के बीच आयोजित किए जा सकते हैं। इस बदलाव से स्कूलों को परीक्षा की तैयारी के लिए भी अतिरिक्त समय मिल जाएगा।
छुट्टियां 13 अक्टूबर से शुरू होंगी लेकिन 12 अक्टूबर को रविवार है। इसलिए स्कूल 11 अक्टूबर तक ही संचालित होंगे। इसके बाद स्कूल 25 अक्टूबर (शनिवार) से दोबारा खुलेंगे।
तारीखों में बदलाव किया गया है लेकिन कुल अवकाश अवधि पहले की तरह 12 दिन ही रखी गई है। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के निर्देश पर यह फेरबदल किया गया है।