बीकानेर

अब बिजली का बिल जमा करना हुआ आसान, जानने के लिए करें क्लिक

बिजली, पानी व मोबाइल के बिल जमा कराने के लिए ई-मित्र संचालकों के पास नहीं जाना पड़ेगा।

less than 1 minute read
e mitra center
e mitra center

नोखा. अब गांवों में ग्रामीणों को बिजली, पानी व मोबाइल के बिल जमा कराने के लिए ई-मित्र संचालकों के पास नहीं जाना पड़ेगा। वे खुद ही ग्राम स्तर पर सभी तरह के बिलों को ई-मित्र प्लस मशीन से जमा कर सकेंगे। साथ ही यहां पर उनको डिजीटल प्रमाण पत्र लेने जैसी सुविधाएं भी मिल सकेंगी। इससे ई-मित्र संचालकों की मनमानी व सेवाएं उपलब्ध कराने की एवज में अधिक राशि वसूलने जैसी शिकायतों पर अंकुश लगेगा।

ये ई-मित्र प्लस मशीनें ग्राम स्तर पर नोखा तहसील में २५ ग्राम पंचायतों में लगाई गई है और शेष ग्राम पंचायतों में जल्द ही लगाई जाएगी। शुक्रवार को ग्राम पंचायत रायसर में इस ई-मित्र प्लस मशीन का शुभारंभ प्रधान कन्हैयालाल सियाग, एसडीएम के.एल. सोनगरा, बीडीओ विनेश कुमार, पीईओ राजेश व्यास, सरपंच ओंकार सिंह आदि ने किया।

प्रोग्रामर पूर्णिमा गोयल ने बताया कि इस मशीन के लगाए जाने से अब ग्राम स्तर पर ही ग्रामीण सभी तरह के बिल जमा कर सकेंगे तथा उनको डिजिटल प्रमाण-पत्र जैसी सुविधाएं मिल सकेंगी। सूचना सहायक पवन कुमार टाक ने उपस्थित ग्रामीणों को ई-मित्र प्लस मशीन का प्रशिक्षण देते हुए मशीन पर कार्य करके दिखाया।

२५ ग्राम पंचायतों में लगाई मशीनें
नोखा तहसील की २५ ग्राम पंचायतों में ई-मित्र मशीनों पर काम शुरू कर दिया गया है तथा शेष रही ग्राम पंचायतों पर भी इसे शीघ्र चालू किया जाएगा।

Published on:
12 May 2018 03:00 pm