बीकानेर

बाज नहीं आ रहे बिजली चोर, पांच ट्रांसफार्मर किये जब्त

बिजली चोरी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध ट्रांसफार्मर लगाकर कुओं का संचालन किया जा रहा है।
2 min read
• •
Updated: 16 Dec 2017, 12:48 PM IST
power theft
बिजली चोरी

बज्जू. नोखा बिजली चोरी करने वाले बाज नहीं आ रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध ट्रांसफार्मर लगाकर कुओं का संचालन किया जा रहा है। विद्युत निगम की सतर्कता टीम ने शुक्रवार को कई गांवों में दबिश देकर अवैध ट्रांसफार्मर जब्त किए। बज्जू क्षेत्र में खेत में गड्ढ़ा खोदकर ट्रांसफार्मर छिपाकर बिजली की चोरी की जा रही थी। इस दौरान विद्युत निगम की टीम ने पांच स्थानों पर दबिश देकर पांच ट्रांसफार्मर जब्त किए। इसके अलावा नोखा के जेगला गांव में एक ट्रांसफार्मर जब्त किया।

उतारे ट्रांसफार्मर
इसके अलावा बिजली बिलों की बकाया राशि जमा नहीं कराने पर श्री डूंगरगढ़ में आठ, नापासर में एक, नोखा में एक, जसासर में एक ट्रांसफार्मर उतारे। अधीक्षण अभियंता हवासिंह ने बताया कि डूंगरगढ़ के उपभोक्ता में 43 लाख रुपए बकाया थे, नापासर में साढ़े तीन लाख, नोखा में साढ़े तीन लाख, जसरासर के उपभोक्ता में पांच लाख रुपए की बकाया चल रही थी।

राशि जमा नहीं होने पर ट्रांसफार्मर उतारे गए। पांच स्थानों पर कार्रवाई के बाद 1.5 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया। विद्युत निगम की टीम में कनिष्ट अभियंता कालूराम कुमावत, राधेश्याम लेघा, सतपाल बिश्नोई, लीलधार शामिल थे। बिजली चोरी के पुराने मामले में ग्रामीण बिजली थाना पुलिस ने मोमासर से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।

ढीले तारों से हो सकता है हादसा
खाजूवाला. मंडी में बिजली के ढीले तार हादसे को न्योता दे रहे हैं। सुनील कुमार ने बताया कि यहां अटल सेवा केन्द्र के पीछे कॉलोनी में तार काफी नीचे है। इस बारे में कई बार विद्युत विभाग के कर्मचारियों को अवगत कराया गया है लेकिन कोई कार्यवाही नहीं है।

जमीन धंसी, हादसा टला
श्रीकोलायत. कस्बे में शुक्रवार को कमला गवारिया के मकान में बने शौचालय के पास अचानक दस फीट गहरा गढ्ढा हो गया। वार्ड पार्षद किशोरसिंह राठौड़ ने बातया कि शुक्रवार को गवारिया बास स्थित कमला देवी पत्नी सागरराम के घर के पास परिवार के बच्चे खेल रहे थे। अचानक हल्के धमाके की आवाज के साथ की घर के शौचालय के पास दस फीट गहरा गढ्ढा हो गया। गनीमत रही कि हादसे के समय उस स्थान पर कुछ दूर खेल रहे बच्चों में से कोई भी हताहत नहीं हुए।

Published on: