17 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

15 करोड़ का प्लान फेल: सप्ताहभर में एक भी पर्यटक नहीं आया शिकार होदी और हाफ डे सफारी करने

9 दिसम्बर से शुरू हुई थी झालाना लैपर्ड सफारी में हाफ डे सफारी — आज सुबह 10 में से सिर्फ 3 जिप्सियां ही हुईं बुक
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

जयपुर

•

image

Rajesh

•

Updated: 16 Dec 2017, 12:23 PM IST

15 Crores plan failed, Tourists did not come for Jhalana Leopard Jungle Safari

जयपुर। राजधानी जयपुर के बीचोंबीच स्थित झालाना लैपर्ड रिजर्व में हाफ डे सफारी और शिकार होदी जाने को लेकर पर्यटकों का ठंडा रिस्पोंस मिला है। झालाना में 9 दिसम्बर से शुरू हुई हाफ डे सफारी के लिए अब तक एक भी पर्यटक नहीं आया। ना ही कोई सैलानी शिकार होदी पहुंचा हैै। आज सुबह की पारी मेें यहां उपलब्ध १० में से सिर्फ ३ जिप्सियां ही बुक हुईं। इनमें से किसी ने भी हाफ डे सफारी या शिकार होदी का टिकट नहीं खरीदा है।


जानकारी के अनुसार हाफ डे सफारी दो पारियों में होगी। पहली पारी सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक रहेगी। दूसरी पारी दोपहर 12 बजे से शाम 5.45 बजे तक रहेगी। हाफ डे सफारी के लिए प्रति व्यक्ति 600 रूपए अतिरिक्त देने होंगे। झालाना जंगल में जाने के लिए एक जिप्सी का किराया 1,900 रूपए है। रूटीन टाइमिंग के अलावा हाफ डे सफारी के लिए जिप्सी वाले को भी अतिरिक्त पैसे देने होंगे। वहीं, शिकार होदी के लिए प्रति व्यक्ति ढाई हजार रूपए एंट्री टिकट तय किया गया है। शिकार होदी संभवत: प्रदेश का सबसे महंगा पर्यटक स्थल है, जिसकी एंट्री टिकट 2,500 रूपए है। टिकट महंगी होने के कारण पर्यटक शिकार होदी नहीं जा रहे हैं।

महंगे टिकट से आम आदमी की नो एंट्री -

झालाना जंगल में जिप्सी व्यवस्था लागू करने से पहले पर्यटक अपने वाहन से जंगल सफारी कर सकते थे। उन्हें कार की टिकट 375 रूपए के अलावा खुद का टिकट ही लेना होता था। यदि 4 लोग कार में जंगल सफारी करते थे तो करीबन 600 रूपए खर्च करने पड़ते थे। खुद की जिप्सी में 8 लोगों के लिए यह खर्चा 1200 रूपए तक होता था। लेकिन वन विभाग की जिप्सियों में 8 लोगों के लिए खर्चा बढ़कर 2,340 रूपए तक हो गया है। यदि हाफ डे की सफारी करनी है तो 600 रूपए अलग से चुकाने पड़ेंगे। शिकार होदी के लिए तो प्रति व्यक्ति ढाई हजार टिकट तय कर दिया गया है। इतने महंगे टिकट ने एक तरह से झालाना में आम आदमी की नो एंट्री कर दी है।

झालाना में 15 करोड़ खर्च -

वन विभाग के अनुसार झालाना लैपर्ड सफारी को ईको—टूरिज्म स्पॉट और वाइल्ड लाइफ टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित करने के लिए 15 करोड़ रूपए खर्च कर रहा है। 15 करोड़ रूपए के प्लान में से ज्यादातर काम हो चुका है। इसके बावजूद झालाना लैपर्ड सफारी की तरफ पर्यटकों का रूझान नहीं बढ़ा है। अब भी रोजाना 10 में से 2 या 3 जिप्सियां ही बुक हो पाती है। विभाग की तमाम कोशिशों के बावजूद पर्यटकों की संख्या नहीं बढ़ पा रही है।